अगर आपके आईफोन में मौजूद हैं ये एप्स, तो तुरंत करें डिलीट, नहीं तो होगा बहुत नुकसान

Abhishek Singh
टेक डेस्क, अमर उजालाAbhishek Singh
Tue, 29 Oct 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
Apple removed 17 apps through app store due to malware
सांकेतिक तस्वीर

    अगर आप भी आईफोन और आईपैड इस्तेमाल करते हैं, तो जरा संभल जाइए। मोबाइल सिक्योरिटी कंपनी वांडेरा ने एक लिस्ट जारी की है, जिसमें 17 ऐप्स को नुकसानदेह बताया गया है। इन एप्स को गुजरात बेस्ड ऐपएस्पेक्ट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाया गया हैं। हालांकि, इन एप्स को आईओएस स्टोर से भी हटा दिया गया है। वहीं, गूगल ने भी हाल ही के दिनों में प्ले स्टोर से वायरस वाले एप्स को डिलीट किया था। तो चलिए जानते हैं इन वायरस वाले एप्स के बारे में...

    वांडेरा की रिपोर्ट के मुताबिक, एपल ने अपने प्लेटफॉर्म से उन 17 एप्स को हटाया दिया है, जिनमें मैलवेयर (वायरस) पाया गया है। हैकर्स ने इन एप्स में वेबपेज बनाया है, जिसमें वायरस के चलते यूजर्स की बिना अनुमति के विज्ञापन पर क्लिक करवाया जाता था। वहीं, अटैकर्स कमाई के लिए 'पे पर क्लिक' के आधार पर रेवेन्यू जेनरेट करते थे।

    विज्ञापन
    • RTO Vehicle Information
    • EMI Calculator and Loan Planner
    • File Manager - Documents
    • Smart GPS Speedometer
    • CrickOne - Live Cricket Scores
    • Daily Fitness - Yoga Poses
    • FM Radio - Internet Radio
    • My Train Info - IRCTC and PNR
    • Around Me Place Finder
    • Easy Contacts Backup Manager
    • Ramadan Times 2019
    • Restaurant Finder - Find Food
    • BMI Calculator - BMR Calc
    • Dual Accounts
    • Video Editor - Mute Video
    • Islamic World - Qibla
    • Smart Video Compressor
    • AppleApples iOS 13

    Google ने एक बार फिर से अपने प्ले-स्टोर से 29 एप्स को डिलीट किए थे, जिनमें Feel Camera HD, Filter Photo Frame, Lens Flares, Magic Effect, QR Code Scanner, Super Mark, Photo Effect Pro, Art Filter और अन्य कई एप्स शामिल थे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें