Aircel ने लॉन्च किए दो नए प्लान, 154 रुपये में रोज 2GB डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 04 Jan 2018 04:11 PM IST
विज्ञापन
Aircel offers 2 New prepaid plans from Rs 154 and Rs 2018, Know benefits
Aircel

    जियो, वोडाफोन, एयरटेल और आइडिया के बाद एयरसेल ने दो नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं जिनमें से एक प्लान 28 दिन और दूसरा 365 दिन वाला है। इन दोनों प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा मिलेगा। इनमें से सस्ते प्लान में रोज 2 जीबी डाटा और रोज 100 मैसेज भी मिल रहे हैं, तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

    एयरसेल का 154 रुपये वाला प्लान

    Aircel
    Aircel

    कंपनी के इस प्लान में 28 दिनों तक रोज 2 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इसके अलावा प्लान में रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे। वहीं रोमिंग में भी आउटगोइंग फ्री है। हालांकि ये दोनों प्लान फिलहाल तमिलनाडु सर्किल के लिए ही है।

    विज्ञापन

    एयरसेल का 365 दिन वाला प्लान

    Aircel
    Aircel

    कंपनी ने 365 दिनों के लिए 2018 रुपये का प्लान पेश किया है। यह प्लान भी फिलहाल केवल तमिलनाडु के लिए ही है। इस प्लान में भी रोमिंग के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 1 जीबी डाटा और 100 मैसेज मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें