गूगल पर शानदार EMI ऑफर देखकर खरीदा मोबाइल, नौ महीने बाद भी कर रहा इंतजार

प्रदीप पाण्डेय
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Wed, 16 Sep 2020 08:26 PM IST
सार

गूगल पर दिख रहा ईएमआई ऑफर आपको बना सकता है कंगालआसान ईएमआई का ऑफर दे हो रही ठगी

विज्ञापन
Best EMI Offer Fraud on Google man buy smartphone but not get after 9 months
EMI FRAUD Via Google - फोटो : pixabay

    विस्तार

    ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनियां लोगों को ईएमआई पर सामानों की खरीद करने का विकल्प देती हैं। लेकिन अब इस ईएमआई के नाम पर भी लोगों को लूटने का काम शुरु हो चुका है। कुछ ठग लोगों को अपनी फर्जी वेबसाइट पर अच्छी कंपनियों के मोबाइल/इलेक्ट्रिक सामान ईएमआई पर बेचने का दिखावा करते हैं। जैसे ही ग्राहक पहली किस्त की अदायगी कर सामान मंगवाने का ऑर्डर करते हैं, बदमाश पैसे लेकर फरार हो जाते हैं। दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे ही गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

    दिल्ली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंदपुरी थाने के इरफान पठान ने नौ जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने एक वेबसाइट से ईएमआई के आधार पर एक मोबाइल की खरीदी की थी। लेकिन खरीदी करने के बाद अब तक उन्हें न तो मोबाइल मिला और न ही कंपनी ने उनके पैसे वापस लौटाए। जिन मोबाइल नंबरों से खरीदी से संबंधित बात की गई थी, अब उनसे संपर्क भी नहीं हो पा रहा है।

    विज्ञापन

    इरफान ने बताया कि वह नए साल पर एक कंपनी का मोबाइल खरीदना चाहता था। इसके लिए उसने गूगल पर सर्च करना शुरू किया तो उसे मोबिलिटीवर्ल्ड डॉट इन नाम से एक वेबसाइट मिली जहां ज्यादा आकर्षक ऑफर पर मोबाइल दिया जा रहा था। इरफान ने अपने लिए एक मोबाइल बुक किया और कंपनी से मांगे जाने पर 1,499 रुपये की पहली पेमेंट कर दी। इसके बाद बातचीत के बहाने ठगों ने उनसे तीन बार में 5,998 रुपये और ले लिए और उन्हें जल्दी ही मोबाइल डिलिवर करने का आश्वासन दिया, लेकिन समय बीत जाने के बाद भी उन्हें मोबाइल नहीं मिला। कंपनी के लोगों ने उससे बातचीत करना भी बंद कर दिया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इरफान खान की इस शिकायत पर पुलिस ने काम करना शुरू किया। इरफान से जिन नंबरों पर बातचीत की गई थी, उन नंबरों की छानबीन की गई तो पता चला कि गाजियाबाद के प्रतापविहार के रहने वाले जितेंद्र का पता चला। उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर उसने एक वेबसाइट बनाकर लोगों को इस तरह ठगनेे का प्लान बनाया था। पुलिस के मुताबिक पैसों की लेनदेन बैंक खातों के जरिए की गई थी। यही कारण है कि पुलिस ने आसानी से ट्रैक करते हुए बदमाशों को पकड़ लिया। इस फर्जी वेबसाइट के जरिए बदमाशों नेे अब तक हजारों लोगों को चूना लगाया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें