Portronics की स्मार्टवॉच Kronos Alpha भारत में हुई लॉन्च, कीमत 3,999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 16 Sep 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Portronics launches Kronos Alpha Smartwatch for a perfect workout buddy
Portronics Kronos Alpha - फोटो : amarujala

    पोरट्रॉनिक्स (Portronics) ने भारतीय वियरेबल बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच Kronos Alpha लॉन्च की है। पोरट्रॉनिक्स की नई स्मार्टवॉच Kronos Alpha काफी स्टाइलिश है और इसके डायल राउंड हैं। इसकी बॉडी मेटल की है और स्ट्रैप सिलिकॉन के हैं। Kronos Alpha स्मार्टवॉच में एक्टिविटी ट्रैकर जैसे फीचर्स हैं।

    Kronos Alpha वॉच 1.3 इंच की कलर एचडी डिस्प्ले के साथ आती है। यह स्मार्टवॉच पूरी तरह से टच पैनल पर काम करती है और सिलिकॉन एलाय मैटेलिक बॉडी के साथ आती है। Kronos Alpha एक हल्की स्मार्टवॉच है। इसका वजन महज 56.1 ग्राम है। यह स्मार्टवॉच 5ATM (50m) वाटर-रेसिस्टेंट है और 260mAh की बैटरी के साथ आती है। इसकी बैटरी को लेकर 2 सप्ताह तक के स्टैंडबाय का दावा किया गया है।

    विज्ञापन

    इस वॉच को आप किसी भी एंड्रॉयड या iOS डिवाइस के साथ आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। इस स्मार्टवॉच पर सोशल मीडिया से लेकर फोन पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन की जानकारी मिलेगी। इसे Veryfit Pro एप से ऑपरेट किया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस वॉच में इनडोर/आउटडोर रनिंग, साइकलिंग, स्पोर्ट्स, योग आदि जैसे 12 स्पोर्ट्स मोड्स हैं। साथ ही एक बिल्ट-इन एक्टिविटी ट्रैकर, 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर, डेली गोल्स और ज्यादा देर बैठने पर भी रिमाइंडर का फीचर है।

    Kronos Alpha स्मार्टवॉच 3,999 रुपये में खरीदी जा सकती है। इसके साथ 12 महीने की वारंटी मिल रही है। यह वॉच कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट (Portronics.com) और Amazon.in पर उपलब्ध है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें