Tariff Hike: आज से महंगे हो गए निजी कंपनियों के प्लान, आज भी सस्ते हैं BSNL के पांच प्लान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 03 Jul 2024 12:14 PM IST
सार

लोगों का कहना था कि सरकार की अनदेखी की वजह से BSNL की यह हालत हुई है। आइए आपको BSNL के कुछ प्लान के बारे में बताते हैं जो बेहद ही सस्ते हैं और निजी टेलीकॉम कंपनियों के पास इस तरह के प्लान नहीं हैं।

विज्ञापन
Best BSNL plans that are cheaper than Jio Airtel and Vi details in hindi
BSNL PLANS - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    सभी निजी टेलीकॉम कंपनियों के प्लान आज यानी 3 जुलाई से महंगे हो गए हैं। जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के प्लान में करीब 600 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में सभी लोगों को भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की याद आ रही है, हालांकि BSNL के पास 5जी सर्विस नहीं है। यहां तक कि 4जी सर्विस भी नहीं है। जिस दिन टेलीकॉम कंपनियों के प्लान महंगे हुए थे उस दिन सोशल मीडिया पर BSNL ट्रेंड कर रहा था। लोगों का कहना था कि सरकार की अनदेखी की वजह से BSNL की यह हालत हुई है। आइए आपको BSNL के कुछ प्लान के बारे में बताते हैं जो बेहद ही सस्ते हैं और निजी टेलीकॉम कंपनियों के पास इस तरह के प्लान नहीं हैं।

    यह BSNL का किफायती प्लान है। इसके साथ 35 दिनों की वैधता मिलती है और कुल 3GB 4G डाटा मिलता है। BSNL के इस प्लान के साथ 200 मिनट वॉयस कॉल मिलती है। इसी तरह का एक प्लान है जिसकी कीमत 108 रुपये है। इस प्लान के साथ रोज 1GB 4G डाटा और 28 दिनों की वैधता मिलती है।

    विज्ञापन

    सरकारी कंपनी BSNL के पास एक 197 रुपये का प्लान है। इस प्लान में 70 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 2GB 4G डाटा मिलता है। इसमें रोज 100 SMS मिलते हैं जो कि पहले 18 दिन मिलेंगे। कॉलिंग भी शुरुआती 18 दिनों के लिए होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें