अब आपको भी मिलेगा प्रदूषण से निजात, घर लाये ये किफायती कीमत वाले शानदार एयर प्योरीफायर

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं, दिवाली के बाद से ही शहर में प्रदूषण (Pollution) का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ गया है, जिससे लोगों का जिना मुहाल हो गया हैं। खराब हवा गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के रोगियों को बहुत नुकसान पहुंचा रही है।
इतना ही नहीं प्रदूषण की वजह से लोगों को दमा, खांसी, आंखों की रोशनी कम होना और फेफड़ों में संक्रमण जैसी खतरनाक बीमारी हो सकती हैं। वही दूसरी तरफ बाहर ही नहीं ऑफिस और घर में भी प्रदूषण का असर देखने को मिला है। आज हम आपके लिए एयर प्योरीफायर की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनकी कीमत 10,000 रुपये से कम है। साथ ही आपको इन इन प्योरीफायर्स में खास फीचर्स भी मिलेंगे।

Mi 2S Vertical Air Purifier
प्रदूषण से बचने के लिए आप शाओमी को एयर प्यूरिफायर ई-कॉमर्स साइट अमेजन से मात्र 8,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। कंपनी ने इस प्यूरिफायर में लेजर पार्टिकल सेंसर दिया है, जिससे आस-पास का वातावरण पूरी तरह साफ हो जाता है। यूजर्स इस प्योरीफायर को मोबाइल एप से भी कंट्रोल कर सकेंगे।

KENT Aura Room Air Purifier
आप केंट के 45 वॉट वाले एयर प्योरीफायर को अपने लिए खरीद सकते है। केंट का यह एयर प्योरीफायर 6,960 रुपये की कीमत के साथ ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं, इस प्योरीफायर की असल कीमत 15,990 रुपये है।
- यूजर्स के लिए कमाल की खबर, इन कंपनियों के प्लान में मिलेगा 3 जीबी डाटा प्रतिदिन
- एपल के iOS 13.2 और iPadOS 13.2 वर्जन हुए लॉन्च, मिलेंगे खास फीचर्स, ऐसे करें डाउनलोड
- अगर आपके आईफोन में मौजूद हैं ये एप्स, तो तुरंत करें डिलीट, नहीं तो होगा बहुत नुकसान
- Redmi Note 7 Pro को मिला MIUI 11 अपडेट, यूजर्स ने स्क्रीनशॉट्स शेयर कर दी जानकारी