Online Scam: डेटिंग एप पर प्यार की तलाश पड़ी भारी, अकाउंट से साफ हुए 2.6 लाख रुपये, जानें पूरा मामला

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 28 Aug 2023 11:08 AM IST
सार

नया दोस्त बनाने की उम्मीद में युवक सेक्सटॉर्शन का शिकार हो गया और उसे 2.6 लाख रुपये से हाथ धोना पड़ा। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bengaluru man search for love on dating app loses Rs 2.5 lakh to online scammer
Dating Scam - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    ऑनलाइन स्कैम और धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब बेंगलुरु से नया स्कैम का मामले सामने आया है। बेंगलुरु में रहने वाले 30 वर्षीय युवक को डेटिंग एप पर प्यार की तलाश करना भारी पड़ गया। नया दोस्त बनाने की उम्मीद में युवक सेक्सटॉर्शन का शिकार हो गया और उसे 2.5 लाख रुपये से हाथ धोना पड़ा। चलिए जानते हैं पूरा मामला...

    द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, टेक-सेवी युवक डेटिंग एप पर प्यार की तलाश कर रहा था। उसने सोचा कि उसे वहां असली दोस्त और कॉन्टैक्ट मिल सकते हैं। लेकिन वही हुआ जिसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी। दरअसल, युवक की मुलाकात निकिता नाम की महिला और एक अन्य व्यक्ति अरविंद शुक्ला से हुई।

    विज्ञापन

    निकिता (25 वर्ष) ने 16 अगस्त को उससे बात करना शुरू किया। उसने युवक से कुछ ही समय में उसका फोन नंबर और सोशल मीडिया की जानकारी ले ली। वे एक मैसेजिंग एप पर वीडियो चैट करने लगे। निकिता ने उसे कैमरे पर वो काम करने के लिए उकसाया जो वह नहीं करना चाहता था। उसे नहीं पता था कि निकिता यह सब रिकॉर्ड कर रही थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें