ALERT: इन नंबर से आने वाली कॉल से कोसों रहें दूर, सरकार ने कहा- रुको और सोचो

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 03 Dec 2024 10:03 AM IST
सार

SCAMA ALERT: सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आजकल हो रहे स्कैम के शिकार अधिकतर पढ़े-लिख लोग ही हो रहे हैं। अब सरकार की ओर से कुछ नंबर बताए गए हैं जो वास्तव में कंट्री कोड हैं। आइए जानते हैं...

Be cautious of numbers like +77 +89 +85 +86 +84 etc
SCAM ALERT - फोटो : TRAI

    विस्तार

    देश में हर दिन साइबर स्कैम हो रहे हैं और हर रोज लोगों के बैंक अकाउंट से पैसे निकाले जा रहे हैं। ये स्कैमर्स इतने खतरनाक ही हैं कि वीडियो कॉल करके लोगों को कपड़े उतारने के लिए भी कह रहे हैं और फिर पैसे भी मांग रहे हैं। सरकार की ओर से इन स्कैम को लेकर हर रोज विज्ञापन दिए जा रहे हैं, बावजूद लोग इस जाल में फंस रहे हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आजकल हो रहे स्कैम के शिकार अधिकतर पढ़े-लिख लोग ही हो रहे हैं। अब सरकार की ओर से कुछ नंबर बताए गए हैं जो वास्तव में कंट्री कोड हैं। आइए जानते हैं...

    दूरसंचार विभाग की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय धोखाधड़ी कॉल्स से सतर्क रहें। किसी भी कीमत पर +77, +89, +85, +86, +84 से आने वाली कॉल को रिसीव ना करें। सिर्फ उन्हीं कॉल को रिसीव करें जिनके पहले +91 हो, हालांकि ऐसे कॉल से भी आपको सावधान रहने की जरूरत है।

    विभाग से ओर से कहा गया है, 'रुको और सोचो: +77, +89, +85, +86, +84 जैसे अज्ञात अंतरराष्ट्रीय नंबरों से आने वाली कॉल्स से सावधान रहें। ध्यान रखें, DoT/TRAI इस प्रकार की कॉल्स कभी नहीं करता।'

    • किसी भी संदिग्ध कॉल को http://sancharsaathi.gov.in पर चक्षु पोर्टल के माध्यम से रिपोर्ट करें।
    • पार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम (DoT) को इन नंबरों को ब्लॉक करने में मदद करें और दूसरों को सुरक्षित रखें।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें