ALERT: भूलकर भी डाउनलोड ना करें यह लोन एप, सरकार ने कहा- बर्बाद हो जाओगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 02 Dec 2024 04:22 PM IST
सार

प्ले-स्टोर पर दी गई जानकारी के मुताबिक 3A Rupee एप को 10 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है और इसे 4.3 की रेटिंग मिली है। 3A Rupee के अलावा Fashion Rupee को लेकर भी सरकार की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Never install instant loan apps they are putting your data at risk
hacker - फोटो : pixabay

    विस्तार

    यदि आप भी इंस्टैंट लोन देने वाले एप से लोन लेते हैं तो अपनी इस आदत को आज ही बंद कर दीजिए। यह हम नहीं, बल्कि सरकार खुद कह रही है। इस तरह की आदत से आपको भारी नुकसान हो सकता है और यहां तक कि बैंक अकाउंट भी खाली हो सकता है। इंस्टैंट लोन देने वाले एप आपको कुछ ही मिनटों में पैसे तो दे देते हैं लेकिन उसके बदले कुछ लेते हैं जिसका आभास आपको समय के साथ होगा। अब सरकार ने एक और इंस्टैंट लोन एप को लेकर अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं...

    गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली साइबर सिक्योरिटी एजेंसी साइबर दोस्त ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा है कि 3A Rupee एक फर्जी एप है और इसे रिजर्व बैंक ने मान्यता नहीं दी है। इस एप को डाउनलोड करना और इससे लोन लेना आपको मुसीबत में डाल सकता है।

    विज्ञापन

    प्ले-स्टोर पर दी गई जानकारी के मुताबिक 3A Rupee एप को 10 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है और इसे 4.3 की रेटिंग मिली है। 3A Rupee के अलावा Fashion Rupee को लेकर भी सरकार की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें