Good News: एक अप्रैल से पूरी तरह फ्री हो जाएगा यह AI टूल, अभी लगता है 710 रुपये महीना

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 13 Feb 2025 01:09 PM IST
सार

Baidu को चीन के AI सेक्टर में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है, खासकर DeepSeek से, जो कम लागत पर OpenAI के एडवांस्ड सिस्टम के बराबर प्रदर्शन का दावा करता है।

विज्ञापन
Baidu to Make AI Chatbot Ernie Bot Free of Charge from April 1 details in hindi
Baidu AI Chatbot Ernie - फोटो : Baidu

    विस्तार

    यदि आपको भी चाइनीज एआई टूल Ernie पसंद है, लेकिन आप इसके लिए पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सर्च इंजन Baidu ने कहा है कि वह 1 अप्रैल से अपने एआई टूल Ernie को फ्री करने जा रहा है। कंपनी ने कहा कि बेहतर तकनीक और घटती लागत के कारण यह निर्णय लिया गया है। Baidu ने एक WeChat पोस्ट के जरिए बताया कि यह सेवा डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों प्लेटफॉर्म पर मुफ्त में उपलब्ध होगी।

    Baidu को चीन के AI सेक्टर में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है, खासकर DeepSeek से, जो कम लागत पर OpenAI के एडवांस्ड सिस्टम के बराबर प्रदर्शन का दावा करता है।

    विज्ञापन

    2022 में OpenAI के ChatGPT लॉन्च के बाद, Baidu उन पहली चीनी कंपनियों में से एक थी, जिसने AI में निवेश किया, हालांकि इसका Ernie LLM (Large Language Model) व्यापक रूप से अपनाया नहीं गया, लेकिन अब कंपनी का दावा है कि उसका नया Ernie 4.0 मॉडल, OpenAI के GPT-4 के बराबर है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें