Facebook: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा, किसी ने हैक किया फेसबुक पेज, बदली डीटेल्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 13 Feb 2025 10:57 AM IST
सार

सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपने वकील संजय बसु के माध्यम से META (फेसबुक की मूल कंपनी) को एक आधिकारिक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके आधिकारिक फेसबुक पेज तक अनधिकृत रूप से पहुंच बनाई गई और उनकी व्यक्तिगत जानकारी में बदलाव किया गया।

विज्ञापन
TMC MP Abhishek Banerjee claims unauthorised access to his official Facebook page
अभिषेक बनर्जी, सांसद, टीएमसी - फोटो : ANI

    विस्तार

    तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने दावा किया है कि उनका फेसबुक पेज हैक किया गया है और किसी ने उनके पेज पर दी गई जानकारी के साथ भी छेड़छाड़ की है।

    सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपने वकील संजय बसु के माध्यम से META (फेसबुक की मूल कंपनी) को एक आधिकारिक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके आधिकारिक फेसबुक पेज तक अनधिकृत रूप से पहुंच बनाई गई और उनकी व्यक्तिगत जानकारी में बदलाव किया गया।

    विज्ञापन

    अभिषेक बनर्जी ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की है और META को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इस पर उचित कदम नहीं उठाए गए, तो वे कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। इस मामले पर META की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें