ASML: नीदरलैंड की यह कंपनी नहीं होती तो Gemini और ChatGPT पैदा नहीं होते, पांच प्वाइंट्स में जानें
नीदरलैंड्स की बहुराष्ट्रीय कंपनी ASML (एडवांस सेमीकंडक्टर मैटेरियल लिथोग्राफी) को आज दुनिया की सबसे अहम टेक्नोलॉजी कंपनियों में गिना जाता है, हालांकि इसके बारे में आम लोग बहुत कम जानते हैं। इस कंपनी ने वो मशीन बनाई है जिसने आधुनिक माइक्रोचिप्स के निर्माण को संभव बनाया।

विस्तार
आज पूरी दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की चर्चा हो रही है, हालांकि पहले भी एआई की चर्चा थी लेकिन इस स्तर की नहीं थी। आज एआई चैटटूल की के कारण ही एआई की चर्चा हो रही है। आपने चैटजीपीटी, जेमिनी और ग्रोक जैसे एआई के बारे में जानते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि नीदरलैंड की एक कंपनी नहीं होती तो आज दुनिया में एआई का अस्तित्व ही नहीं होता। आइए जानते हैं....
नीदरलैंड्स की बहुराष्ट्रीय कंपनी ASML (एडवांस सेमीकंडक्टर मैटेरियल लिथोग्राफी) को आज दुनिया की सबसे अहम टेक्नोलॉजी कंपनियों में गिना जाता है, हालांकि इसके बारे में आम लोग बहुत कम जानते हैं। इस कंपनी ने वो मशीन बनाई है जिसने आधुनिक माइक्रोचिप्स के निर्माण को संभव बनाया। इसे EUV (एक्सट्रीम अल्ट्रावॉयलेट) लिथोग्राफी सिस्टम कहा जाता है।
- ASML का परिचय-ASML की स्थापना 1984 में Philips और ASM International के संयुक्त उपक्रम के रूप में हुई थी। यह कंपनी लिथोग्राफी तकनीक में काम करती है, जहां प्रकाश की मदद से सिलिकॉन वेफर पर सूक्ष्म पैटर्न बनाए जाते हैं, जो आगे चलकर चिप्स का रूप लेते हैं। ये चिप्स मोबाइल, लैपटॉप, डेटा सेंटर, AI प्रोसेसर और यहां तक कि लड़ाकू विमानों में भी इस्तेमाल होते हैं। 1997 में, ASML ने पारंपरिक DUV (डीप अल्ट्रावॉयलेट) लाइट की जगह EUV तकनीक पर काम शुरू किया, जिसकी वेवलेंथ सिर्फ 13.5 नैनोमीटर होती है, जबकि DUV की वेवलेंथ करीब 193 नैनोमीटर है।
- रिपोर्ट में दावा: गूगल ने Veo 3 को ट्रेन करने के लिए YouTube लाइब्रेरी का किया इस्तेमाल, बढ़ सकता है विवाद
- AI Video: Perplexity अब एक्स पर बना सकता है एआई वीडियो, बनाने का यह है तरीका
- Smart Glasses: मेटा ने एथलीट्स के लिए लॉन्च किया स्पेशल स्मार्ट चश्मा, नाम है Oakley, जानें फीचर्स
- AC के रिमोट में दबा दें ये खास बटन, बरसात की रात मिलेगी चैन की नींद