WWDC 2024: एपल सिरी को मिला एआई का सपोर्ट, आईफोन में AI से बना सकेंगे इमेज, जानें पांच खास बातें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 11 Jun 2024 09:49 AM IST
सार

एपल ने पहली बार अपनी डिवाइेस के लिए AI की घोषणा की है। एपल ने AI को पांच भागों में बांटा है जिनमें पावरफुल, इंटिग्रेटेड, इंसुएटिव, पर्सनल और प्राइवेट शामिल हैं। आइए जानते हैं कि WWDC 2024 में AI को लेकर कौन-कौन सी घोषणाएं हुई हैं।

विज्ञापन
Apple wwdc 2024 AI Powered Siri and ChatGPT Integration Every AI Announcement made in event
apple intelligence - फोटो : apple

    विस्तार

    Apple के WWDC 2024 के पहले दिन कई सारे सॉफ्टवेयर पेश हुए हैं जिनमें iOS 18 भी शामिल है। इसके अलावा एपल विजन प्रो के लिए भी नया ओएस विजनओएस2 लॉन्च हुआ है। एपल के इस इवेंट में सबकी निगाहें AI को लेकर थीं। एपल ने पहली बार अपनी डिवाइेस के लिए AI की घोषणा की है। एपल ने AI को पांच भागों में बांटा है जिनमें पावरफुल, इंटिग्रेटेड, इंसुएटिव, पर्सनल और प्राइवेट शामिल हैं। आइए जानते हैं कि WWDC 2024 में AI को लेकर कौन-कौन सी घोषणाएं हुई हैं।

    एपल ने नए एआई जेनरेटिव राइटिंग टूल पेश किया है जो किसी भी कंटेंट को संक्षेप में लिख सकता है और यह एपल डिवाइस के सभी एप को सपोर्ट करेगा। एपल के यूजर्स मैसेज, कीनोट, फ्रीफॉर्म और पेजेज में एआई इमेज बना सकेंगे और इस्तेमाल भी कर सकेंगे। एपल के मुताबिक आईफोन यूजर्स वास्तविक इमेज बना सकेंगे और उसे अलग-अलग स्टाइल भी इस्तेमाल कर सकेंगे। ये इमेज फोटो गैलरी में मौजूद फोटोज के आधार पर बनेंगी।

    विज्ञापन

    एपल ने प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए ऑन डिवाइस इंटेलिजेंस की सुविधा दी है। इसके लिए कंपनी ने AI सपोर्ट के साथ प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट पेश किया है जो कि एआई से इस्तेमाल के दौरान एंक्रिप्शन का इस्तेमाल करेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें