T20 World Cup 2024: व्हाट्सएप ने वर्ल्ड ऑफ क्रिकेट के नाम से रिलीज किया नया स्टीकर, ऐसे करें इस्तेमाल
नए स्टीकर्स की जानकारी व्हाट्सएप ने अपने चैनल के जरिए दी है। WhatsApp ने कहा है कि स्टीकर का यह पैक आपको सभी चैट में मिलेगा। इस स्टीकर पैक को आईसीसी वर्ल्ड कप 2024 के दीवानों के लिए पेश किया गया है।

विस्तार
क्रिकेट के दीवानों के लिए व्हाट्सएप ने स्टीकर का एक नया पैक रिलीज किया है। WhatsApp के इस स्टीकर का नाम World of Cricket है। नए स्टीकर्स की जानकारी व्हाट्सएप ने अपने चैनल के जरिए दी है। WhatsApp ने कहा है कि स्टीकर का यह पैक आपको सभी चैट में मिलेगा। इस स्टीकर पैक को आईसीसी वर्ल्ड कप 2024 के दीवानों के लिए पेश किया गया है।
इस स्टीकर को आप व्हाट्सएप के आधिकारिक स्टीकर स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस पैक में फिलहाल 16 स्टीकर्स हैं। आप इस लिंक https://api.whatsapp.com/stickerpack/WorldOfCricket/?app_absent=0 पर क्लिक करके भी स्टीकर को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप के चैनल पर जाकर भी इस लिंक को प्राप्त कर सकते हैं।
इसमें एनिमेटेड स्टीकर्स भी हैं। पैक डाउनलोड होने के बाद किसी को भेजने के लिए स्टीकर्स सेक्शन में जाएं और ‘World of Cricket’ पैक पर क्लिक करें। उसके बाद अपने हिसाब से किसी स्टीकर का चयन करें और जिसे भेजना है उसे भेज दें।
- काम की बात: बड़े ही फायदे वाला है यह प्री-पेड प्लान, 108 रुपये में मिलेगी 28 दिन की वैलिडिटी
- WWDC 2024: आज रात होगा एपल का बड़ा इवेंट, जानें क्या होगा खास, ऐसे देखें लाइव
- Fact Check: 'पीएम मोदी दे रहे हैं तीन महीने का फ्री रिचार्ज, जीत की खुशी में दिया जा रहा तोहफा'
- AC चलाने वाले 80% लोग करते हैं यही गलती, आप ना करें