Apple Watch ने बचाई 12 साल की बच्ची की जान, इस जानलेवा बीमारी का लगाया पता
इमानी की मां ने बताया कि अगर एपल वॉच नहीं होती तो शायद ही इमानी की बीमारी का पता लग पाता, क्योंकि बीमारी के कोई लक्षण नजर ही नहीं आ रहे थे। उसे अस्पताल ले जाने में देरी हो जाती जो यह और भी घातक हो सकता था।

विस्तार
अपनी कीमत को लेकर ट्रोल होने वाली एपल वॉच सिर्फ स्मार्टवॉच नहीं है बल्कि जीवन बचाने वाली वॉच बन गई है। जी हां एपल वॉच ने कई बार लोगों की गंभीर बीमारियों का पता लगाकर उनकी जान बचाई है। अब एपल वॉच ने 12 साल की बच्ची के कैंसर का पता लगाया है। दरअसल, वॉच ने उसे अबनॉर्मल हाई हार्ट रेट के बारे में नोटिफिकेशन दिया उसे सचेत किया है। बता दें कि हाल ही में एपल ने अपनी नई वॉच सीरीज को लॉन्च किया है। इन सभी वॉच में हार्ट रेट नोटिफिकेशन फीचर मिलता है।
मामला अमेरिका का बताया जा रहा है। दरअसल, इमानी माइल्स नाम की एक 12 वर्षीय लड़की को एपल वॉच ने हाई हार्ट रेट के बारे में नोटिफिकेशन दिया। वॉच लगातार बीप-बीप की आवाज कर रही था। बच्ची के साथ उसकी मां ने जब यह देखा तो उन्हें अजीब लगा और उन्होंने तुरंत अस्पताल जाना ही सही समझा। चेकअप के बाद इमानी को अपेंडिक्स में ट्यूमर होना बताया गया।
ये भी पढ़ें: Samsung ने एक साथ लॉन्च किए दो नए फोल्डेबल फोन, शानदार कैमरे के साथ मिलेगा दमदार प्रोसेसर
डॉक्टरों के मुताबिक, ’यह एक दुर्लभ किस्म का मामला है, क्योंकि आमतौर पर बच्चों में इस तरह का केस नहीं देखा जाता। जब डॉक्टर ने इमानी के अपेंडिक्स में ट्यूमर होने का पता लगाया तब तक यह काफी हिस्सों में फैल चुका था, लेकिन डॉक्टरों ने सर्जरी कर इसे हटा दिया।
ये भी पढ़ें: Jio True 5G Wi-Fi: अब 4G स्मार्टफोन पर भी चलेगा 5G इंटरनेट, जानें पूरी डिटेल
एपल वॉच नहीं होती तो मुश्किल में पड़ जाती जान
इमानी की मां ने बताया कि अगर एपल वॉच नहीं होती तो शायद ही इमानी की बीमारी का पता लग पाता, क्योंकि बीमारी के कोई लक्षण नजर ही नहीं आ रहे थे। उसे अस्पताल ले जाने में देरी हो जाती जो यह और भी घातक हो सकता था। उन्होंने कहा कि अगर वॉच नहीं होती तो बहुत कुछ बुरा हो सकता था। बता दें कि एपल वॉच के साथ ईसीजी, हार्ट रेट नोटिफिकेशन, फॉल और क्रैश डिटेक्शन जैसे कई शानदार फीचर्स मिलते हैं, जो लोगों के लिए मुश्किल समय में जीवनरक्षक साबित हो जाते हैं।