Samsung ने एक साथ लॉन्च किए दो नए फोल्डेबल फोन, शानदार कैमरे के साथ मिलेगा दमदार प्रोसेसर

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 23 Oct 2022 09:53 AM IST
सार

Samsung W23 5G में प्राइमरी स्क्रीन 7.6 इंच की सेकेंड जनरेशन डायनेमिक एमोलेड 2X QXGA+ डिस्प्ले मिलती है। फोन में Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी की स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

विज्ञापन
Samsung W23 5G W23 Flip 5G launched With Snapdragon 8+ Gen 1 SoC Price Specifications
Samsung W23 5G और W23 Flip 5G - फोटो : Samsung

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग (Samsung) ने अपने दो नए फोल्डेबल फोन Samsung W23 5G और Samsung W23 Flip 5G को लॉन्च कर दिया है। हालांकि फोन को फिलहाल घरेलू मार्केट में पेश किया गया है। इस दोनों फोन को Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 के कस्टम वेरियंट के रूप में पेश किया गया है। Samsung W23 5G के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। वहीं Samsung W23 Flip 5G के साथ सेकेंड जेनरेशन डायनामिक एमोलेड डिस्प्ले पैनल मिलता है।

    हालांकि कंपनी ने फिलहाल इन दोनों फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है। Samsung W23 5G के 16 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 युआन यानी करीब 1,82,300 रुपये रखी गई है। वहीं Samsung W23 Flip 5G के 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 युआन करीब 1,13,900 रुपये रखी गई है। दोनों फोन को सिंगल शायनी ब्लैक कलर में पेश किया गया है। जैसा की पहले ही बताया गया है कि इन फोनों को Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 के कस्टम वेरियंट के रूप में पेश किया गया है। जिन्हें भारत में अगस्त में ही लॉन्च किया गया है। भारत में इन फोन की शुरुआती कीमत क्रमश: 89,999 रुपये और 1,54,999 रुपये है।

    विज्ञापन

    Samsung W23 5G में प्राइमरी स्क्रीन 7.6 इंच की सेकेंड जनरेशन डायनेमिक एमोलेड 2X QXGA+ डिस्प्ले मिलती है, जो (2176x1812 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। वहीं सेकेंडरी डिस्प्ले 6.2 इंच की एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, इसके साथ (904x2,316 पिक्सल) रिजॉल्यूशन मिलता है। फोन में Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी की स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung W23 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें f/1.8 अपर्चर लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मिलता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए मेन स्क्रीन पर 4 मेगापिक्सल और कवर स्क्रीन पर 10 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। फोन में 4400mAh की बैटरी पैक की गई है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें