ऑनलाइन iPhone खरीदने वाले हैं तो जल्दी करें, फायदे में रहेंगे

Apple के iPhones पर मिलने वाला डिस्काउंट अब इतिहास हो जाएगा। जल्द ही आईफोन पर ऑनलाइन स्टोर से डिस्काउंट मिलना बंद होने वाला है। ऐसे में अमेजॉन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील जैसी साइट्स पर आईफोन पर छूट नहीं मिलेगी। दरअसल ऑफलाइन स्टोर से आईफोन की बिक्री नहीं होने के बाद कंपनी ने यह फैसला लिया है।
इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल आईफोन पर ऑनलाइन मिलने वाले डिस्काउंट को हमेशा के लिए बंद करने की तैयारी में है। रिपोर्ट की मानें तो एप्पल इंडिया ने डिस्ट्रीब्यूटर्स का मार्जिन आधे से अधिक घटाकर 1.7-2.5 पर्सेंट कर दिया है।
वहीं फ्रेंचाइजी के जरिए चलाए जा रहे एप्पल स्टोर्स पर मार्जिन 4-5 पर्सेंट से बढ़ाकर 5-7 पर्सेंट कर दिया गया है। वहीं खबर है कि 2020-21 तक देश में एप्पल के कई स्टोर्स खुलेंगे। बता दें कि भारत में आधे से ज्यादा आईफोन ऑनलाइन ही बिकते हैं।
बता दें कि अभी हाल में अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर चली सेल में आईफोन पर बंपर छूट मिल रही थी। इस सेल में आईफोन 7 पर 6,000 रुपये की छूट मिल रही है। सेल के दौरान इसे 42,999 रुपये में खरीदा जा सकता था। वहीं आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड से ईएमआई के जरिए खरीदने पर 8 हजार रुपये तक का कैशबैक मिला। इसके अलावा आईफोन 7 प्लस 56,999 रुपये में बिका।