7,000 रुपये तक सस्ता मिल रहा है सैमसंग का यह स्मार्टफोन, मिलेगा S PEN का सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 19 Jun 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy note 10 lite price drop in India, Now at Rs 37,999
Samsung Galaxy Note 10 Lite - फोटो : amar ujala

    सैमसंग ने अपने एक मिडरेंड स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट (Galaxy Note 10 Lite) रिव्यू की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की है। बता दें कि यह फोन गैलेक्सी नोट 10 का सस्ता वेरियंट है। इसमें भी एस पेन का सपोर्ट दिया गया है।

    Samsung Galaxy Note 10 Lite
    Samsung Galaxy Note 10 Lite - फोटो : amar ujala

    Galaxy Note 10 Lite की नई कीमत

    Galaxy Note 10 Lite तो अब 37,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। पहले इसकी कीमत 39,999 रुपये थी। इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 8 जीबी रैम वाला वेरियंट 39,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन के साथ सिटी बैंक के कार्ड पर 5,000 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है। ऐसे में फोन के 6 जीबी रैम वेरियंट की इफेक्टिव प्राइस 32,999 रुपये और 8 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 34,999 रुपये हो रही है।

    Samsung Galaxy Note 10 Lite
    Samsung Galaxy Note 10 Lite

    Samsung Galaxy Note 10 Lite की स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले इनफिनिटी ओ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 2.7GHz का Exynos 9810 प्रोसेसर है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए एक टीबी तक बढ़िया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें