अगले महीने मुंबई में खुलेगा Apple का पहला फ्लैगशिप रिटेल स्टोर, दिल्ली में भी होगा कंपनी का स्टोर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 21 Mar 2023 10:51 AM IST
सार

अगले महीने तक मुंबई में Apple का स्टोर होगा और उसके बाद देश की राजधानी नई दिल्ली में भी एपल का रिटेल स्टोर खुलेगा। बता दें कि फिलहाल भारत में एपल का केवल ऑनलाइन स्टोर ही है। अन्य स्टोर एपल के ऑथराइज्ड स्टोर हैं। कहा जा रहा है कि एपल का मुंबई स्टोर रिलायंस इंडस्ट्री के Jio World Drive mall में होगा जो कि 22,000 स्क्वायर फीट में है।

विज्ञापन
Apple to Open India First Flagship Retail Store in Mumbai Next Month
APPLE STORE - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    भारतीय बाजार को लेकर Apple काफी गंभीर हो गया है। एपल प्रोडक्ट के मैन्यूफैक्चर कंपनियां लगातार भारत में अपने प्लांट लगा रही हैं और मिलियन डॉलर निवेश कर रही हैं। इसी कड़ी में अब खबर है कि एपल का पहला फ्लैगशिप स्टोर मुंबई में खुलने जा रहा है, हालांकि एपल ने आधिकारिक तौर पर अपने इस अपकमिंग स्टोर को लेकर कुछ नहीं कहा है।

    रिपोर्ट के मुताबिक अगले महीने तक मुंबई में Apple का स्टोर होगा और उसके बाद देश की राजधानी नई दिल्ली में भी एपल का रिटेल स्टोर खुलेगा। बता दें कि फिलहाल भारत में एपल का केवल ऑनलाइन स्टोर ही है। अन्य स्टोर एपल के ऑथराइज्ड स्टोर हैं। कहा जा रहा है कि एपल का मुंबई स्टोर रिलायंस इंडस्ट्री के Jio World Drive mall में होगा जो कि 22,000 स्क्वायर फीट में है। मुंबई का स्टोर भी एपल के न्यूयॉर्क, बीजिंग और सिंगापुर जैसे स्टोर की तरह होगा।

    विज्ञापन

    एपल का नई दिल्ली का स्टोर 10,000-12,000 स्क्वायर फीट में होगा। दिल्ली का स्टोर CityWalk mall होगा और इस स्टोर की लॉन्चिंग अप्रैल से जून के बीच होगी। कुछ महीने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इन दोनों स्टोर के लिए एपल हायरिंग कर रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि हाल ही में Foxconn ने AirPods बनाने का ऑर्डर जीत लिया है। अब फॉक्सकॉन इसके लिए भारत में 200 मिलियन डॉलर यानी करीब 1,655 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसकी जानकारी समाचार एजेंसी रॉयटर ने दी है, हालांकि एपल या फॉक्सकॉन ने इस पर अभी तक कुछ नहीं कहा है।

    Foxconn दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक कॉन्ट्रैक्टर है जो कि 70% iPhones का निर्माण करती है। अब कंपनी को पहली बार AirPod का ठेका मिला है। एयरपॉड्स आमतौर पर चाइनीज मैन्युफैक्चर बनाते है। फॉक्सकॉन एयरपॉड निर्माण के लिए तेलंगाना में प्लांट लगाएगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें