23 मार्च को भारत में लॉन्च होगा Tecno Spark 10 Pro, 16GB रैम से लैस होगा स्मार्टफोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 21 Mar 2023 09:27 AM IST
सार

Tecno Spark 10 Pro में तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। कैमरे के साथ एआई का भी सपोर्ट होगा। रियर कैमरे के साथ डुअल फ्लैश लाइट मिलेगी। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

विज्ञापन
Tecno Spark 10 Pro to launch in India Set for March 23 under Rs 15000
Tecno Spark 10 Pro - फोटो : Tecno

    विस्तार

    टेक्नो का नया फोन Tecno Spark 10 Pro भारतीय बाजार में लॉन्चिंग को तैयार है। Tecno Spark 10 Pro की लॉन्चिंग 23 मार्च को होने जा रही है। Tecno Spark 10 Pro को पहली बार मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस MWC 2023 में पेश किया गया था। Tecno Spark 10 Pro स्टेरी ब्लैक और पर्ल व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा। फोन में 16 जीबी तक की रैम मिलेगी जिसमें वर्चुअल रैम भी शामिल होगा।

    Tecno Spark 10 Pro को मीडियाटेक Helio G88 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। Tecno Spark 10 सीरीज के तहत पहले Spark 10 5G, Spark 10 C और Spark 10 जैसे स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। Tecno Spark 10 Pro की कीमत 15,000 रुपये के करीब होगी। Tecno Spark 10 Pro को कंपनी की वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है। Tecno Spark 10 Pro को 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा।

    विज्ञापन

    Tecno Spark 10 Pro की स्पेसिफिकेशन

    कंपनी की लिस्टिंग के मुताबिक Tecno Spark 10 Pro में एंड्रॉयड 13 आधारित HiOS 12.6 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.8 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले होगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। डिस्प्ले की स्टाइल पंचहोल होगी। Tecno Spark 10 Pro में तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे के साथ एआई का भी सपोर्ट होगा। रियर कैमरे के साथ डुअल फ्लैश लाइट मिलेगी। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए Tecno Spark 10 Pro में Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, FM रेडियो, NFC और OTG का सपोर्ट मिलेगा। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इसमें 18W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें