iOS 18: एपल यूजर्स की आएगी मौज! आईओएस 18.1 डेवलेपर बीटा में मिलेंगे ये एआई फीचर्स
एपल यूजर्स को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। आईओएस 18.1 के डेवलेपर बीटा में कुछ और एआई फीचर्स दिए जा सकते हैं। इससे एपल यूजर्स का काम काफी आसान हो जाएगा। जानिए क्या है इसकी डिटेल।

विस्तार
एपल ने आईओएस 18.1 के डेवलेपर बीटा के लॉन्च के समय पर एपल इंटेलीजेंस का डेब्यू किया था। हालांकि, इस दौरान एपल ने सभी एआई फीचर्स को नहीं उतारा था। एपल ने जुलाई में कुछ महत्वपूर्ण टूल्स को पेश किया था। इसमें रइटिंग टूल काफी अहम फीचर था, जिसमें कई सारे फीचर दिए गए हैं। इस फीचर के जरिए यूजर्स ईमेल, टेकस्ट और अलग-अलग टोन में लेटर्स लिख सकते हैं। इसके साथ ही कंटेंट को प्रूफरीड, समराइज्ड और बुलेट पॉइंट में इस्तेमाल किया जा सकता है।
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एपल आईओएस 18.1 के डेवलेपर बीटा में कुछ और खास एआई फीचर्स दिए जा सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें जीइमोजी एआई फीचर काफी अहम हो सकता है। इस फीचर की वजह से यूजर्स कस्टम क्रिएट इमोजी को एक्टिव कर सकते हैं। इसके साथ ही इमेज प्लेग्राउंड फीचर में डिवाइस इमेज क्रिएशन की सुविधा मिल सकती है।
इसके साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि एपल सिरी को पहले से बेहतर किया जाएगा। इसमें सुधार होने के बाद सिरी पहले से ज्यादा बेहतर ढंग से यूजर्स के सवालों का जवाब दे पाएगा। फिलहाल मौजूदा बीटा में सिरी को एक छोटा सा अपडेट मिला था। मगर साल के अंत इसमें बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, एपल आईओएस 18.1 डेवलेपर बीटा में आने वाले एपल इंटेलीजेंस के फीचर्स आईफोन 15 प्रो और मैक्स मॉडल में मिल सकते हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि एपल ने आईओएस 18.1 के डेवलेपर बीटा का स्थिर वर्जन अभी तक रोलआउट नहीं किया है। बताया जा रहा है कि एपल इसे साल के आखिर में लॉन्च कर सकता है। हालांकि, आईओएस 18.1 का स्थिर वर्जन पेश करने से पहले एपल इसके कई वर्जन और एआई क्षमताओं को लॉन्च कर सकता है।