Instagram: क्या है इंस्टाग्राम नोट्स फीचर? जानें कैसे और क्यों करें इसका इस्तेमाल
विज्ञापन

टेक बाजार की दिग्गज कंपनी मेटा के अंतर्गत आने वाला लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम काफी मशहूर हो चुका है। इंस्टाग्राम पर ज्यादातर लोग रील्स और बड़ी हस्तियों के पोस्ट देखते हैं। मगर इंस्टाग्राम पर ऐसे कई फीचर्स हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इंस्टाग्राम नोट्स फीचर एक कमाल का फीचर है। अगर आप किसी विचार या बात को पोस्ट या स्टोरी के जरिए साझा नहीं करना चाहते हैं तो नोट्स फीचर आपके काम आ सकता है।

इंस्टाग्राम नोट्स फीचर एक शॉर्ट फॉर्म टेक्स्ट आधारित फीचर है। इस फीचर की वजह से यूजर्स आसानी से अपने विचार, अपडेट और सवालों को अपने फॉलोअर्स के साथ साझा कर सकते हैं। इस फीचर के जरिए साझा किए गया नोट्स 24 घंटे बाद खुद ही गायब हो जाता है। यह फीचर वैसे ही काम करता है, जैसे इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट 24 घंटे बाद गायब हो जाती है।

- सबसे पहले अपने डिवाइस में इंस्टाग्राम एप को खोलें.
- इसके बाद स्क्रीन पर दाई ओर स्वाइप करें और ऐसा करने पर आप सीधे अपने चैट सेक्शन में पहुंच जाएंगे।
- चैट सेक्शन या डीएम के सबसे ऊपर नोट सेक्शन नजर आएगा।
- इसके बाद क्रिएट नोट पर क्लिक करें और यूअर नोट प्राप्ट पर क्लिक करें।
- फिर मैसेज टाइप करें, इसमें इमोजी भी जोड़ी जा सकती है।
- इसके बाद शेयर नोट पर क्लिक करें। ऐसा करने के बाद उन फॉलोअर्स को आपका नोट खुद ही नजर आने लगेगा, जिन्होंने नोट्स फीचर एक्टिव कर रखा है।
- इसके साथ ही नोट्स को कुछ खास लोगों के साथ भी साझा किया जा सकता है।
विज्ञापन