आईफोन की सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा एप्पल, पुलिस भी नहीं खोल पाएगी लॉक

एप्पल आईफोन की सिक्योरिटी को लेकर किसी प्रकार का कई समझौता नहीं करना चाहता है। कंपनी आईफोन के ऑपरेटिंग सिस्टम आईओएस की सिक्योरिटी के लेकर बड़े कदम उठाने जा रही है। बता दें कि दो साल पहले अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने सिक्योरिटी एक्सपर्ट के जरिए एक शूटर के आईफोन को अनलॉक किया था और डाटा निकाले थे।
एप्पल ने कहा है कि आईओएस 12 के अपडेट के साथ यह कमी दूर हो जाएगी। इसके बाद कोई भी सिक्योरिटी एक्सपर्ट या फिर सिक्योरिटी एजेंसियां आईफोन को अनलॉक नहीं कर पाएगी। कंपनी ने कहा आईफोन में यूजर्स अपना निजी डाटा रखते हैं जिसे सेफ रखना हमारी जिम्मेदारी है। नए अपडेट में फोन के लॉक होने के बाद 1 घंटे के भीतर डाटा ट्रांस्फर फीचर बंद हो जाएगा।
गौरतलब है कि एफबीआई ने 2016 में सैन बर्नार्डिनो में शूटिंग करने वाले के शूटर के आईफोन से डाटा लेने की कोशिश की थी लेकिन गलत पासवर्ड बार-बार डालने के कारण फोन लॉक हो गया। इसके बाद एजेंसी ने एप्पल से फोन को अनलॉक करने में मदद मांगी थी लेकिन कंपनी ने मना कर दिया था। उसके बाद किसी अन्य एक्सपर्ट की मदद से फोन का डाटा निकाला गया।
- सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया नया स्मार्ट टीवी, दीवार के हिसाब से बदल लेगा रंग
- सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस का सनराइज गोल्ड कलर वेरियंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत
- सावधान: एसबीआई-एक्सिस समेत इन 6 बैंकों के ऐप में है वायरस का खतरा
- Apple के ऑफिस में अब खड़े होकर काम करेंगे सभी कर्मचारी, एक टेबल की कीमत 1.69 लाख रुपये