Apple Stores: मुंबई और बंगलूरू में जल्द खुलेंगे एपल के नए स्टोर, तैयारी जोरों पर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 24 May 2025 10:21 AM IST
सार

एपल न केवल अपने रिटेल स्टोर बढ़ा रहा है, बल्कि भारत में उत्पाद असेंबली भी तेजी से बढ़ा रहा है। चीन पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से कंपनी भारत को वैकल्पिक उत्पादन केंद्र के रूप में विकसित कर रही है। अब भारत में बने iPhone अमेरिका तक भेजे जा रहे हैं, विशेषकर तब से जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर टैरिफ लगाए हैं।

विज्ञापन
Apple Stores Said to Be Opened in Mumbai and Bengaluru
apple store - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एपल ने 2023 में भारत में अपने पहले रिटेल स्टोर मुंबई (एपल BKC) और दिल्ली (एपल साकेत) में खोले थे। अब कंपनी भारत में अपने रिटेल विस्तार के दूसरे चरण में प्रवेश कर रही है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार एपल मुंबई के बोरीवली स्थित Sky City Mall और बंगलूरू के येलहंका स्थित Phoenix Mall of Asia में नए स्टोर खोलने की योजना बना रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इन स्टोर्स के लिए पिछले कुछ महीनों से स्टाफ की भर्ती भी कर रही है।

    पिछले महीने यह जानकारी सामने आई थी कि एपल ने पुणे के Kopa Mall और नोएडा के DLF मॉल में भी नए स्टोर के स्थान तय कर लिए हैं। यानी भारत में एपल के चार नए स्टोर जल्द ही खुल सकते हैं जिनमें से दो मुंबई और बंगलूरू में होंगे।

    विज्ञापन

    एपल BKC (मुंबई) और एपल साकेत (दिल्ली) के सफल संचालन के बाद कंपनी अब भारत के अन्य प्रमुख शहरों में अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है। दिलचस्प बात यह है कि साइज में छोटे होने के बावजूद एपल साकेत की बिक्री में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एपल न केवल अपने रिटेल स्टोर बढ़ा रहा है, बल्कि भारत में उत्पाद असेंबली भी तेजी से बढ़ा रहा है। चीन पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से कंपनी भारत को वैकल्पिक उत्पादन केंद्र के रूप में विकसित कर रही है। अब भारत में बने iPhone अमेरिका तक भेजे जा रहे हैं, विशेषकर तब से जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर टैरिफ लगाए हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें