Alert: एपल ने 150 देश के लोगों को भेजा वॉर्निंग मैसेज, हैकिंग के शिकार हो सकते हैं 100 से अधिक देश के यूजर्स
यह हमला आमतौर पर सरकारों द्वारा खरीदे गए निजी जासूसी सॉफ्टवेयर के जरिए किया जाता है। बहुत ही आसान शब्दों में कहें तो यह पेगासस अटैक जैसा ही है। पिछले साल जुलाई में भी एपल ने इस तरह का अलर्ट भेजा था जिसके बाद भारत में काफी हंगामा हुआ था क्योंकि विपक्ष के कई नेताओं के फोन पर इस तरह के नोटिफिकेशन आए थे।

विस्तार
Apple ने हाल ही में दुनियाभर के 100 से ज्यादा देशों में मौजूद iPhone यूजर्स को एक गंभीर चेतावनी संदेश भेजा है, जिसमें उन्हें बताया गया है कि उनके डिवाइस पर "मर्केनरी स्पायवेयर" (भाड़े के जासूसी सॉफ्टवेयर) से अटैक किया गया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि ये चेतावनियां उन यूजर्स को भेजी गई हैं जो हाईटेक साइबर हमलों का संभावित निशाना बन सकते हैं। यह हमला आमतौर पर सरकारों द्वारा खरीदे गए निजी जासूसी सॉफ्टवेयर के जरिए किया जाता है। बहुत ही आसान शब्दों में कहें तो यह पेगासस अटैक जैसा ही है। पिछले साल जुलाई में भी एपल ने इस तरह का अलर्ट भेजा था जिसके बाद भारत में काफी हंगामा हुआ था क्योंकि विपक्ष के कई नेताओं के फोन पर इस तरह के नोटिफिकेशन आए थे।
Apple के अनुसार ये अटैक बहुत सटीक होते हैं यानी यूजर को उसकी पहचान, पेशे या सामाजिक-राजनीतिक गतिविधियों के कारण निशाना बनाया जाता है न कि किसी रैंडम चयन से। हाल ही में डच राइट-विंग कमेंटेटर ईवा व्लार्डिंगरब्रूक और इतालवी पत्रकार चिरो पेल्लेग्रिनो ने दावा किया कि उन्हें Apple से यह चेतावनी मिली है। व्लार्डिंगरब्रूक ने इसे "डराने या चुप कराने की कोशिश" बताया, जबकि पेल्लेग्रिनो ने TechCrunch को दिए बयान में कहा, “हां, यह कोई मजाक नहीं है।”
Apple के नोटिफिकेशन में साफ लिखा गया, “हमने आपके iPhone के खिलाफ एक लक्षित मर्केनरी स्पायवेयर हमले का पता लगाया है। यह हमला संभवतः आपके ‘कौन हैं’ या ‘क्या करते हैं’ के आधार पर किया गया है। भले ही हम सौ प्रतिशत पुष्टि नहीं कर सकते, लेकिन हमें इस चेतावनी पर पूरा भरोसा है। कृपया इसे गंभीरता से लें।”
- Recharge Plan: कीमत कम फायदे अधिक, ये हैं केवल कॉलिंग वाले प्लान
- No Phone Zone: अब क्लासरूम में फोन नहीं ले जा सकते बच्चे, इस्तेमाल पर भी लगी पाबंदी
- Gemini App: गूगल देने वाला है बड़ा तोहफा, जेमिनी एप में ही एडिट कर सकेंगे एआई इमेज
- AI At Work: जकरबर्ग ने दे दिया ऐसा बयान कि मच गई खलबली, टेंशन में आ गए डेवलपर्स