Apple Bank: एपल ने खोला अपना पहला बैंक, सेविंग अकाउंट पर मिलेगा 4.15% का ब्याज
Apple ने कहा है कि बचत खाते पर और Apple Card पर 4.15 फीसदा का ब्याज मिलेगा जो कि फेडरल डिपाजिट इंश्योरेंस कारपोरेशन के मुकाबले 10 गुना ज्यादा है। फेडरल डिपाजिट इंश्योरेंस कारपोरेशन अपने ग्राहकों को सेविंग अकाउंट पर औसतन 0.37 फीसदी का ब्याज देता है। एपल बैंक की शुरुआत फिलहाल अमेरिका में हुई है।

विस्तार
अभी तक एपल प्रोडक्ट मार्केट में था लेकिन अब फाइनेंस मार्केट में भी एपल की एंट्री हो गई है। एपल ने अपना पहला बैंक खोला है। इसके लिए एपल ने गोल्डमैन सैच ग्रुप के साथ साझेदारी की है। Apple ने कहा है कि बचत खाते पर और Apple Card पर 4.15 फीसदा का ब्याज मिलेगा जो कि फेडरल डिपाजिट इंश्योरेंस कारपोरेशन के मुकाबले 10 गुना ज्यादा है।
फेडरल डिपाजिट इंश्योरेंस कारपोरेशन अपने ग्राहकों को सेविंग अकाउंट पर औसतन 0.37 फीसदी का ब्याज देता है। एपल बैंक की शुरुआत फिलहाल अमेरिका में हुई है। इससे पहले पिछले महीने ही एपल ने अमेरिका में बाय नाउ, पे लैटर की सुविधा लॉन्च की है। एपल बैंक से यूजर्स 50 डॉलर से लेकर 1,000 डॉलर यानी करीब 83,000 रुपये का ऑनलाइन लोन ले सकते हैं या कुछ खरीद भी सकते हैं।
अमेरिका के करीब 85 फीसदी रिटेल स्टोर पर एपल पे स्वीकार किया जाता है। सबसे खास बात यह है कि एपल बैंक में आपको मिनिमम डिपोजिट रखने की कोई अनिवार्यता नहीं है। आप एपल वॉलेट से भी सेविंग अकाउंट खोल सकते हैं, हालांकि एपल बैंक की सुविधा अभी भारत में उपलब्ध नहीं है।
बता दें कि एपल ने मुंबई में देश का पहला स्टोर लॉन्च किया है। एपल के इस स्टोर की लॉन्चिंग पर एपल के सीईओ टिम कुक भी भारत दौरे पर थे और उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ मुंबई के मशहूर वड़े पाव का भी आनंद लिया। मुंबई के बाद एपल का दूसरा स्टोर दिल्ली के साकेत में 20 अप्रैल को खुलने जा रहा है।
- Philips TAB8967 साउंडबार हुआ भारत में लॉन्च, मिलेगा डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट
- Apple Store: इंतजार खत्म! मुंबई में खुला देश का पहला एपल स्टोर, CEO टिम कुक ने किया ग्राहकों का स्वागत
- 7 इंच डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ लॉन्च, इसमें है 512GB स्टोरेज, शुरुआती कीमत 20 हजार से भी कम
- Infinix Smart 7 HD की लॉन्च तारीख आई सामने, 7 हजार से भी कम होगी कीमत! मिलेगी बड़ी बैटरी