Philips TAB8967 साउंडबार हुआ भारत में लॉन्च, मिलेगा डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट
Philips TAB8967 के साथ 360 डिग्री सराउंड इफेक्ट मिलता है। इसमें डॉल्बी एमटॉस के अलावा डॉल्बी डिजिटल प्लस भी मिलता है। Philips TAB8967 के साथ 8 वायरलेस सबवूफर हैं। इस स्पीकर को लेकर कंपनी ने क्रिस्टल क्लियर ऑडियो का दावा किया है। Philips TAB8967 की डिजाइन भी बेहतर ऑडियो के हिसाब से बनाई गई है।

विस्तार
फिलिप्स ने अपने नए साउंडबार Philips TAB8967 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Philips TAB8967 को खासतौर पर OTT के बढ़ते बाजार को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया है। Philips TAB8967 में 5.1.2CH डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है। Philips TAB8967 में डॉल्बी एटमॉसटेक्नोलॉजी का सपोर्ट है जिसे लेकर मल्टी डायमेंशनल ऑडियो एक्सपेरियंस का दावा है। Philips TAB8967 के साथ 780W डायनेमिक साउंड आउटपुट का दावा किया गया है।
इसमें तीन फ्रंट फायरिंग स्पीकर हैं, दो रियर स्पीकर और 2 अप फायरिंग स्पीकर हैं। इन सब स्पीकर के साथ Philips TAB8967 के साथ 360 डिग्री सराउंड इफेक्ट मिलता है। इसमें डॉल्बी एमटॉस के अलावा डॉल्बी डिजिटल प्लस भी मिलता है। Philips TAB8967 के साथ 8 वायरलेस सबवूफर हैं। इस स्पीकर को लेकर कंपनी ने क्रिस्टल क्लियर ऑडियो का दावा किया है। Philips TAB8967 की डिजाइन भी बेहतर ऑडियो के हिसाब से बनाई गई है।

इसमें HDMI eARC का भी सपोर्ट है। Philips TAB8967 से आप क्रोमकास्ट के जरिए भी म्यूजिक प्ले कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें Apple AirPlay 2 के साथ ब्लूटूथ और 4K HDR वीडियो सोर्स का भी सपोर्ट है। Philips TAB8967 साउंडबार की कीमत 44,990 रुपये है और इसे ऑफलाइन के अलावा ऑनलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकता है।
- Apple Store: इंतजार खत्म! मुंबई में खुला देश का पहला एपल स्टोर, CEO टिम कुक ने किया ग्राहकों का स्वागत
- 7 इंच डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ लॉन्च, इसमें है 512GB स्टोरेज, शुरुआती कीमत 20 हजार से भी कम
- Infinix Smart 7 HD की लॉन्च तारीख आई सामने, 7 हजार से भी कम होगी कीमत! मिलेगी बड़ी बैटरी
- Edible Battery: दुनिया की पहली ऐसी बैटरी जिसे आप खा भी सकते हैं, खूबियां जानकर हो जाएंगे हैरान