13 साल में पहली बार दिग्गज कंपनी एप्पल को लगा बड़ा झटका

विस्तार
तकनीकी की दुनिया की दिग्गज कंपनी एप्पल को पिछले 13 सालों में पहली बार घाटा हुआ है।
मंगलवार को जारी दूसरी तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक़ कंपनी की कमाई में 13 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
इसकी वजह कंपनी के चीन में प्रदर्शन और आईफ़ोन की बिक्री को लेकर कंपनी के अतिविश्वास को माना जा रहा है, जबकि आईफ़ोन की बिक्री में गिरावट आ रही है।
आंकड़ों के मुताबिक़ पिछले साल इसी तिमाही में एप्पल ने 58 अरब डॉलर की बिक्री की थी, जो इस साल घटकर 50 अरब डॉलर रह गई है। एप्पल की ब्रिक्री में 2003 के बाद से पहली बार गिरावट दर्ज की गई है।
5 करोड़ 12 लाख आईफोन की बिक्री

इस तिमाही में एप्पल ने पांच करोड़ 12 लाख आईफ़ोन बेचे, जबकि 2015 में इसी अवधि में कंपनी ने छह करोड़ 12 लाख आईफ़ोन बेचे थे। इस दौरान चीन में आईफ़ोन की बिक्री में 26 फ़ीसद की गिरावट आई। डॉलर के मज़बूत होने का भी इन परिणामों पर असर पड़ा है।
इन नतीज़ों का असर एप्पल के शेयरों पर भी देखा गया। एप्पल के शेयर में पिछले एक साल में 20 फ़ीसद की गिरावट आई है।
3 हजार रुपये सस्ता हुआ लेनोवो का स्मार्टफोन
हालांकि कंपनी के सीईओ टिम कुक ने कहा है कि बड़ी अर्थव्यस्थाओं के संकट में होने के बाद भी कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया है।