कंफर्म: मुंबई के जियो मॉल में खुलेगा Apple का पहला रिटेल स्टोर, स्टोर की फोटो आई सामने
Apple ने भारत में अपने पहले रिटेल स्टोर खोलने की पुष्टि कर दी है। भारत में एपल का पहला स्टोर Jio World Drive Mall मुंबई में खुलने जा रहा है। इसका उद्घाटन जल्द ही होगा। मुंबई के एपल स्टोर की दीवारों पर मुंबई की प्रतिष्ठित काली पीली टैक्सी कला से प्रेरित पेंटिंग्स बनाए जाएंगे।

विस्तार
Apple ने भारत में अपने पहले रिटेल स्टोर खोलने की पुष्टि कर दी है। भारत में एपल का पहला स्टोर Jio World Drive Mall मुंबई में खुलने जा रहा है। इसका उद्घाटन जल्द ही होगा। मुंबई के एपल स्टोर की दीवारों पर मुंबई की प्रतिष्ठित काली पीली टैक्सी कला से प्रेरित पेंटिंग्स बनाए जाएंगे। इसके अलावा Apple BKC क्रिएटिव में कई Apple उत्पादों और सेवाओं को भी उकेरा जाएगा। स्टोर के क्रिएटिव में क्लासिक एपल ग्रीटिंग "हेलो मुंबई" के साथ स्वागत होगा।
एपल के पहले स्टोर का एक्सपेरियंस यूजर्स Apple BKC वॉलपेपर डाउनलोड करके भी कर सकते हैं। इसमें स्पेशल साउंड और एपल म्यूजिक का प्लेलिस्ट मिलेगा। बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्री का Jio World Drive mall 22,000 स्क्वायर फीट में फैला है। मुंबई का स्टोर भी एपल के न्यूयॉर्क, बीजिंग और सिंगापुर जैसे स्टोर की तरह होगा।
मुंबई के अलावा एपल का एक स्टोर दिल्ली में भी खुलेगा। एपल का नई दिल्ली का स्टोर 10,000-12,000 स्क्वायर फीट में होगा। दिल्ली का स्टोर CityWalk mall होगा और इस स्टोर की लॉन्चिंग अप्रैल से जून के बीच होगी। गौरतलब है कि हाल ही में Foxconn ने AirPods बनाने का ऑर्डर जीत लिया है। अब फॉक्सकॉन इसके लिए भारत में 200 मिलियन डॉलर यानी करीब 1,655 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसकी जानकारी समाचार एजेंसी रॉयटर ने दी है, हालांकि एपल या फॉक्सकॉन ने इस पर अभी तक कुछ नहीं कहा है।
Foxconn दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक कॉन्ट्रैक्टर है जो कि 70% iPhones का निर्माण करती है। अब कंपनी को पहली बार AirPod का ठेका मिला है। एयरपॉड्स आमतौर पर चाइनीज मैन्युफैक्चर बनाते है। फॉक्सकॉन एयरपॉड निर्माण के लिए तेलंगाना में प्लांट लगाएगी।
- OnePlus Nord Buds 2: डॉल्बी एटमॉस और 27 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
- 108MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ OnePlus Nord CE 3 Lite, कम कीमत में मिलेंगे कई दमदार फीचर्स
- लग्जरी डिजाइन वाली Fire-Boltt Pristine स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, इसमें हैं कॉलिंग और AOD फीचर, जानें कीमत
- Tech News: वीवो T2 5G सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च