लग्जरी डिजाइन वाली Fire-Boltt Pristine स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, इसमें हैं कॉलिंग और AOD फीचर, जानें कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 04 Apr 2023 06:51 PM IST
सार

Fire-Boltt Pristine स्मार्टवॉच के साथ फीमेल हेल्थ फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। वॉच में 1.32 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है, जो कि स्लीक राउंड-स्क्रीन है।

विज्ञापन
Fire-Boltt Pristine Woman LUXE Edition Smartwatch Launched in india at rs 2999 know features
Fire-Boltt Pristine - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Fire Boltt ने अपनी नई स्मार्टवॉच Fire Boltt Pristine को भारत में लॉन्च कर दिया है। Fire-Boltt Pristine को लग्जरी डिजाइन में पेश किया गया है। स्मार्टवॉच के साथ फीमेल हेल्थ फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। वॉच में 1.32 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है, जो कि स्लीक राउंड-स्क्रीन है। स्मार्टवॉच के साथ क्राउन, शेल-प्रिंटेड स्टेनलेस स्टील बेजल मेटल बटन और इंटीग्रेटेड बैक शेल डिजाइन दिया गया है।

    Fire-Boltt Pristine की कीमत

    Fire-Boltt Pristine को दो स्ट्रैप ऑप्शन सिलिकॉन और सिरेमिक में पेश किया गया है। सिलिकॉन स्ट्रैप में पिंक, सिल्वर और गोल्ड कलर आते हैं, जबकि सिरेमिक स्ट्रैप के लिए गोल्ड डायल के साथ पर्ल-व्हाइट कलर ऑप्शन मिलता है। वॉच की कीमत 2999 रुपये है। इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Fire-Boltt Pristine के फीचर्स

    फायर-बोल्ट प्रिस्टिन स्मार्टवॉच को महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है। वॉच में स्टेप, कैलोरी और किलोमीटर की सटीक ट्रैकिंग के लिए 60 से अधिक स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट दिया गया है। वॉच में 1.32 इंच का एचडी डिस्प्ले मिलता है, जो कि राउंड है और (360 x 360 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसका 43 मिमी डायल 3 डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। प्रिस्टिन स्मार्टवॉच में स्मार्ट ब्लूटूथ कॉलिंग, 60 एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स मोड्स, रिमोट कैमरा कंट्रोल जैसे कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फायर-बोल्ट प्रिस्टिन ब्रांड के सिग्नेचर हेल्थ सूट के साथ आता है। यानी इसके साथ यूजर्स चलते-फिरते अपनी हार्ट रेट, SpO2 लेवल, SpO2 ट्रैकिंग और पीरियड ट्रैकिंग के साथ-साथ स्लीप को भी ट्रैक कर सकते हैं। इसके अलावा स्मार्टवॉच में दो प्रकार के मेनू लेआउट और कई वॉच फेसेस का सपोर्ट मिलता है। वॉच में 210 एमएएच की बैटरी पैक की गई है, जिसके साथ लंबी बैटरी लाइफ का दावा है। Fire-Boltt Pristine में स्मार्ट नोटिफिकेशन, सेडेंटरी रिमाइंडर और कई अन्य फीचर्स भी मिलते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें