iPhone 15: एपल नए आईफोन के साथ करने वाला है सबसे बड़ा बदलाव, इस फीचर की होने वाली है छुट्टी!

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 31 Jul 2023 03:24 PM IST
सार

एपल ने iPhone 14 सीरीज के प्रो फोन्स के साथ डायनामिक आइलैंड फीचर दिया था, जबकि iPhone 14 और iPhone 14 Plus को नॉच के साथ ही पेश किया गया था।

विज्ञापन
apple may discontinue notch display from iphone 15 upgrade with dynamic island
iPhone 15 - फोटो : Apple

    विस्तार

    एपल ने पिछली साल सितंबर में अपनी आईफोन 14 प्रो सीरीज के साथ डिस्प्ले नॉच में बदलाव करते हुए डायनेमिक आइलैंड फीचर पेश किया था। अब कंपनी इसमें नया बदलाव कर सकती है। दावा किया जा रहा है कि एपल आईफोन 15 के साथ डिस्प्ले नॉच को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है। यानी नए आईफोन सीरीज के साथ डायनेमिक आइलैंड फीचर मिलेगा और नॉच की पूरी तरह छुट्टी हो सकती है।

    एपल ने आईफोन 14 सीरीज के प्रो फोन्स के साथ डायनामिक आइलैंड फीचर दिया था, जबकि iPhone 14 और iPhone 14 Plus को नॉच के साथ ही पेश किया गया था। अब कंपनी बेस वेरियंट आईफोन को भी डायनेमिक आइलैंड फीचर से लैस कर सकती है। कंपनी फोन को कॉम्पैक्ट और डिस्प्ले साइज को बढ़ाने के लिए यह बदलाव कर सकती है।

    विज्ञापन

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिल शेप (टैबलेट) होल पंच कटआउट के साथ आने वाली नॉच को ही एपल ने डायनेमिक आईलैंड नाम दिया है। यह नॉच नोटिफिकेशन के हिसाब से बड़ा या छोटा होता है। आईफोन का फ्रंट कैमरा भी इसी नॉच में होता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें