कंफर्म: भारत में जल्द लॉन्च होगा Oppo A78, डिजाइन और फीचर्स भी आए सामने

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 31 Jul 2023 01:01 PM IST
सार

बता दें कि Oppo A78 4G को इस महीने की शुरुआत में इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था और भारत में भी इस फोन को इसी स्पेसिफिकेशन से लैस किया जा सकता है।

विज्ञापन
Oppo A78 4G set to launch in india Company Teases Design know features
Oppo A78 4G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो ने अपने नए किफायती फोन Oppo A78 4G को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। कंपनी का कहना है कि वह जल्द ही एक नए 4जी हैंडसेट के साथ भारत में अपनी ए सीरीज का विस्तार करने की तैयारी में है। ओप्पो ने आगामी फोन के डिजाइन का भी खुलासा किया है। हालांकि, भारत में ओप्पो A78 4G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का कंपनी द्वारा खुलासा किया जाना बाकी है। बता दें कि इसे इस महीने की शुरुआत में इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था और भारत में भी इस फोन को इसी स्पेसिफिकेशन से लैस किया जा सकता है।

    Oppo A78 4G की कीमत

    कंपनी ने ट्विटर के जरिए आधिकारिक तौर पर ओप्पो A78 4G के भारत में लॉन्च की पुष्टि की है। हालांकि, सटीक लॉन्च तिथि और कीमत को लेकर कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। फोन को ग्रीन शेड्स में पेश किया जाएगा। फोन को 15 हजार की शुरुआती कीमत पर पेश किया जा सकता है। बता दें कि Oppo A78 5G को इसी साल जनवरी में भारत में 18,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

    विज्ञापन

    Oppo A78 4G की स्पेसिफिकेशन

    इंडोनेशिया में Oppo A78 4G को 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। डिस्प्ले के साथ रिफ्रेश रेट 90Hz, पीक ब्राइटनेस 430 निट्स है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। फोन एंड्रॉयड 13 आधारित ColorOS 13.1 के साथ आता है। फोन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर और 8GB तक रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज मिलती है। रैम को फोन की स्टोरेज के जरिए 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Oppo A78 4G के कैमरा सपोर्ट की बात करें तो इसके साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल और सेकेंडरी लेंस 2 मेगापिक्सल का मिलेगा। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। Oppo A78 4G के इंडोनेशिया वेरियंट में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 67W SuperVOOC चार्जिंग है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें