WhatsApp: चैनल के लिए कंपनी ने जारी किए नए फीचर्स, यहां देखें सभी की डिटेल
WhatsApp चैनल फीचर के लिए कई सारे नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है। पहले के मुकाबले चैनल को खोजना अब आसान होगा। इसके अलावा नेविगेशन को भी बेहतर किया गया है। चैनल लिस्ट में वेरिफाइड चैनल को सर्च करना आसान होगा। इसके अलावा चैनल के इंटरफेस को भी रीडिजाइन किया गया है। नए अपडेट के बाद एक साथ कई चैनल को फॉलो और अनफॉलो किया जा सकेगा।

विस्तार
WhatsApp ने पिछले साल सितंबर में चैनल की शुरुआत की थी। आज चैनल के करोड़ों यूजर्स हैं और करोड़ों में उनके फॉलोअर्स हैं। लॉन्चिंग के बाद से चैनल में कई तरह के बदलाव किए गए हैं और कई नए फीचर्स भी आए हैं। अब कंपनी ने WhatsApp चैनल के लिए एक साथ कई सारे फीचर्स पेश किए हैं।
WhatsApp चैनल के लिए लॉन्च हुए ये फीचर्स
WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp चैनल फीचर के लिए कई सारे नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है। पहले के मुकाबले चैनल को खोजना अब आसान होगा। इसके अलावा नेविगेशन को भी बेहतर किया गया है। चैनल लिस्ट में वेरिफाइड चैनल को सर्च करना आसान होगा।
इसके अलावा चैनल के इंटरफेस को भी रीडिजाइन किया गया है। नए अपडेट के बाद एक साथ कई चैनल को फॉलो और अनफॉलो किया जा सकेगा। इसके अलावा चैनल को पिन करने का भी ऑप्शन मिलेगा। चैनल के लिए आने वाले कुछ फीचर्स फॉलोअर्स के लिए तो कुछ फीचर्स चैनल के मालिक के लिए भी होंगे। नए अपडेट के बाद फर्जी चैनल की पहचान करना भी आसान हो जाएगा।
WhatsApp हुआ ग्रीन
व्हाट्सएप ने हाल ही में एक अपडेट जारी किया है जिसके बाद आईओएस यूजर्स का एप ग्रीन हो गया है जो कि पहले ब्लू था। सर्च बार से लेकर मैसेज इंडिकेटर तक सबकुछ ग्रीन हो गया है जो कि पहले ब्लू था।
- AI: अजीम प्रेमजी की कंपनी ने एआई पर लगाया बड़ा दांव, एआई स्टार्टअप में करेगी 10 अरब डॉलर का निवेश
- WhatsApp: सता रहा है व्हाट्सएप डेटा लीक होने का डर, इन टिप्स से सेफ करें अपनी चैट
- स्मार्टफोन के इन छुपे हुए फीचर्स को जरूर करें यूज
- TikTok Ban: आखिर टिकटॉक से दिक्कत क्या है, किन देशों ने अभी लगा रखा है बैन, देखें लिस्ट