Google Pay में आया बड़ा बग, अपने आप डिलीट हो रहे बैंक अकाउंट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 04 Feb 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
Google Pay Faces an Outage India Removed Bank Accounts for Some Users
Google Pay

    भारत में बड़ी संख्या में इस्तेमाल होने वाले डिजिटल पेमेंट एप गूगल पे (Google Pay) में एक बड़ा बग आया है। गूगल पे में आए इस बग के कारण लोगों के बैंक अकाउंट अपने आप डिलीट हो रहे हैं। गूगल पे के इस बग के कारण लोगों को पैसे भेजने और प्राप्त करने में परेशानी हो रही है। कई लोगों ने ट्विटर पर इसकी शिकायत की है।

    ट्विटर पर की शिकायत के मुताबिक कई लोगों को गूगल पे एप में उनका बैंक अकाउंट नजर नहीं आ रहा है। इसके बाद गूगल एप फिर से एप से बैंक अकाउंट को लिंक करने के लिए कह रहा है जिन लोगों ने इस बग की शिकायत की है उनमें अधिकतर लोगों का अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है।

    विज्ञापन

    हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह समस्या सिर्फ एंड्रॉयड के किसी खास वर्जन में आ रही है या फिर आईफोन में भी आ रही है, हालांकि हमने आईफोन में चेक किया तो कोई समस्या नहीं थी। इस बग को अब फिक्स कर लिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि पिछले साल सितंबर तक भारत में गूगल पे के यूजर्स की संख्या 6.7 करोड़ की संख्या को पार कर चुकी थी। भारत में गूगल पे ने फोनपे को पीछे छोड़ दिया है। गूगल पे से भारत में हर साल करीब 7,82,800 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हो रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें