एपल के iOS 13.2 और iPadOS 13.2 वर्जन हुए लॉन्च, मिलेंगे खास फीचर्स, ऐसे करें डाउनलोड

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 29 Oct 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
Apple Launch IOS 13.2 And IPad 13.2 Update ChannelLog Know How To Download Latest Update
iphone 8 plus

    एपल (Apple) ने अपने आईफोन और आईपैड के लिए आईओएस 13.2 (IOS 13.2) ऑपरेटिंग सिस्टम को लॉन्च किया है। नए अपडेट के तहत आईफोन 11 और 11 प्रो के यूजर्स को डीप Fusion कैमरा फीचर के साथ ए13 Bionic न्यूरल इंजन जैसे फीचर्स मिलेंगे। यूजर्स को नई ईमोजी का सपोर्ट भी दिया गया है। वही दूसरी तरफ कंपनी ने आईपैड के लिए भी आईपैड ओएस 13.2 (iPadOS 13.2) ऑपरेटिंग सिस्टम को भी उतारा है। इसके अलावा हाल ही में लॉन्च हुए एयरपॉड्स, एपल टीवी 4के और टीवी एचडी के लिए टीवीओएस 13.2 को भी पेश किया गया है। तो चलिए जानते हैं कि यूजर्स को नए अपडेट में कौन से फीचर्स मिलेंगे...

    लेटेस्ट अपडेट आईओएस 13.2 में डीप फ्यूजन कैमरा फीचर मिलेगा, जिसका लोगों को लंबे समय से इंतजार था। कंपनी ने इस फीचर की जानकारी बीते महीने आईफोन 11 के लॉन्च के दौरान साझा की थी। यूजर्स इस फीचर की मदद से तस्वीर में टेक्सचर को बढ़ा सकेंगे और साथ ही न्वॉइज को कम कर पाएंगे। इसके साथ ही यूजर्स कम रोशनी में बेहतर फोटो क्लिक कर सकते हैं। इतना ही नहीं यूजर्स को इस फीचर में वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान रिजॉल्यूशन तक बदलने की सुविधा मिलेगी। इससे पहले यूजर्स को रिजॉल्यूशन चेंज करने के लिए पहले सेटिंग ऑप्शन में जाना पड़ता था।

    विज्ञापन

    दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम में यूजर्स को जानवरों, फूड और इमोशन शेयर करने के लिए 70 नई इमोजी मिली हैं। साथ ही यूजर्स कपल इमोजी के लिए स्कीन भी चुन सकेंगे, जो पहले बीटा वर्जन में देखी गई थी। प्राइवसी फीचर की बात करें तो यूजर्स तय कर सकेंगे कि एपल सीरी की हिस्ट्री को स्टोर करेगा या नहीं। वही दूसरी तरफ यूजर्स को सीरी की हिस्ट्री को डिलीट करने का विकल्प भी मिलेगा। इसके अलावा दोनों प्लेटफॉर्म हाल ही में लॉन्च एयरपॉड्स प्रो को भी सपोर्ट करेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम आईओएस 13.2 से फोन की परफॉर्मेंस में सुधार आएगा। साथ ही बग को भी फिक्स किया जा सकेगा। वहीं, थर्ड पार्टी एप भी यूजर्स के पासवर्ड को ट्रेक नहीं कर सकेंगे। वहीं, सिक्योरिटी के लिहाज से कंपनी जल्द ही यूजर्स को नए आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम में फीचर्स देगी।

    1. सबसे पहले आपको लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम को डाउनलोड करने के लिए फोन की सेटिंग में जाना होगा। इसके बाद जनरल ऑप्शन पर क्लिक करें।

    2. यहां आपको सॉफ्टवेयर अपडेट का विकल्प दिखाई देगा। यहां टैप कर नए अपडेट को डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि आपका डिवाइस वाई-फाई कनेक्शन से जुड़ा होना चाहिए।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें