Apple ने नए साल में दिया झटका, iPhone की बैटरी बदलवाना पड़ेगा महंगा
एपल आईफोन की बैटरी को वारंटी में कवर नहीं करता है, हालांकि AppleCare+ मेंबर्स को फ्री में बैटरी रिप्लेसमेंट की सुविधा मिलती है। अब फरवरी के बाद मार्च से ग्राहकों को आईफोन की बैटरी बदलवाने के लिए 20 डॉलर अतिरिक्त यानी करीब 2,000 रुपये खर्च करने होंगे।

विस्तार
नए साल की शुरुआत में ही एपल ने अपने लाखों ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। यदि आप भी एक आईफोन यूजर हैं और आपके आईफोन की बैटरी खराब हो गई है तो आपको नए साल में बैटरी बदलवाने के लिए अधिक पैसे खर्च करने होंगे। एपल ने बैटरी रिप्लेसमेंट प्लान को अपडेट किया है जिसके बाद मार्च से नई कीमतें लागू हो जाएंगी।
एपल आईफोन की बैटरी को वारंटी में कवर नहीं करता है, हालांकि AppleCare+ मेंबर्स को फ्री में बैटरी रिप्लेसमेंट की सुविधा मिलती है। अब फरवरी के बाद मार्च से ग्राहकों को आईफोन की बैटरी बदलवाने के लिए 20 डॉलर अतिरिक्त यानी करीब 2,000 रुपये खर्च करने होंगे। नए बैटरी रिप्लेसमेंट प्लान की शुरुआत 1 मार्च से होगी। फिलहाल iPhone 13, iPhone 12, iPhone 11 और iPhone X की बैटरी चेंज कराने के लिए 69 डॉलर यानी करीबी 6,000 रुपये खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन 1 मार्च से 89 डॉलर यानी करीब 7,385 रुपये खर्च करने होंगे। iPhone SE, iPhone 8 और अन्य पुराने मॉडल की बैटरी की कीमत 49 डॉलर यानी करीब 4,000 रुपये है। आईफोन 14 सीरीज की बैटरी रिप्लेसमेंट फिलहाल 99 डॉलर यानी करीब 8,000 रुपये में हो रही है।
नए साल में iPhone 15 सीरीज की लॉन्चिंग होने वाली है। आईफोन 15 सीरीज को A17 बायोनिक चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। यह चिपसेट A16 बायोनिक चिपसेट के मुकाबले 35 फीसदी फास्ट होगा। वैसे आपको याद दिला दें कि केवल iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max ही A16 के साथ लॉन्च हुए हैं। अन्य दो मॉडल को A15 के साथ पेश किया गया है।
- CES 2023: सैमसंग ने पेश किए चार स्मार्ट मॉनिटर, डिजाइन देखकर उड़ जाएंगे होश
- 50MP कैमरा और फास्ट चार्जिंग वाले Realme के इस फोन की लॉन्च तारीख का एलान, कम कीमत में मिलेंगे कई दमदार फीचर्स
- Airtel का खास रिचार्ज: 100 रुपये ज्यादा देने पर मिलेगा फ्री ओटीटी का मजा
- Google Search: 2023 में भूलकर भी गूगल पर सर्च ना करें ये 5 टॉपिक्स, हो सकती है बड़ी परेशानी