50MP कैमरा और फास्ट चार्जिंग वाले Realme के इस फोन की लॉन्च तारीख का एलान, कम कीमत में मिलेंगे कई दमदार फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 03 Jan 2023 04:51 PM IST
सार

Realme 10 में 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जो 90Hz रिफ्रेश रेट्स के साथ आएगा। Realme 10 में 6nm वाला मीडियाटेक हेलियो G99 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है।

विज्ञापन
Realme 10 set to launch on 9 january with 50MP camera know specifications features
Realme 10 - फोटो : Flipkart

    विस्तार

    रियलमी ने अपने नए स्मार्टफोन Realme 10 के पोस्टर के बाद अब फोन की लॉन्च तारीख का भी एलान कर दिया है। इस फोन को 9 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। रियलमी 10 के साथ कंपनी 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले देने वाली है। फोन में मीडियाटेक हेलियो G99 प्रोसेसर मिलेगा। Realme 10 एक 4G कनेक्टिविटी वाला फोन होगा। इससे पहले रियलमी 10 सीरीज के तहत भारत में Realme 10 Pro और Realme 10 Pro Plus को लॉन्च किया है।

    हालांकि, कंपनी ने अब तक फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि इस फोन को 15 हजार से कम की शुरुआती कीमत पर पेश किया जाएगा। कंपनी ने Realme 10 Pro 5G को 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। वनीला वेरियंट की कीमत इस फोन से 4-5 हजार कम हो सकती है।

    विज्ञापन

    भारत से पहले इस फोन को इंडोनेशिया में पेश किया जा चुका है। Realme 10 में 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जो 90Hz रिफ्रेश रेट्स के साथ आएगा। डिस्प्ले पंच होल डिजाइन में मिलेगा, जिसके अंदर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। Realme 10 में 6nm वाला मीडियाटेक हेलियो G99 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित रियलमी यूआई मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रियलमी 10 के कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा मिलेगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर मिलेगा। रियलमी 10 में 5,000 एमएएच की बैटरी और टाइप-सी पोर्ट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और 3.5mm हेडफोन ऑडियो जैक का सपोर्ट मिलने वाला है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें