Apple iPhone 16 Series: भारत से बाहर सस्ते हैं आईफोन 16 सीरीज के दाम, जानें अन्य देशों में कितनी है कीमत

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Wed, 11 Sep 2024 05:39 PM IST
सार

आईफोन 16 सीरीज के दाम भारत में ज्यादा है? एपल ने विदेशों में आईफोन 16 सीरीज की कीमत कितनी रखी है। इस खबर में जानिए भारत और विदेशों में आईफोन 16 सीरीज के बीच कीमत में अंतर। अमेरिका में क्या है आईफोन 16 की कीमत।

विज्ञापन
apple iphone 16 series price india us dubai thailand vietnam
Apple iPhone 16 Series - फोटो : Apple

    विस्तार

    एपल कंपनी ने बीते सोमवार को इट्स ग्लोटाइम इवेंट के दौरान अपनी फोन की नई सीरीज 16 को लॉन्च कर दिया। एपल ने इस नई फोन सीरीज में चार मॉडलों को उतारा है। इसमें आईफोन 16, आईफोन 16 प्लस, आईफोन प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स मॉडल शामिल है। इवेंट से पहले आशंका जताई जा रही थी कि आईफोन के टॉप मॉडलों की कीमत इस बार ज्यादा होगी। मगर एपल ने प्रो सीरीज के दाम में बड़ा बदलाव नहीं किया और इस सीरीज के फोन अनुमान से कम कीमत पर ही लॉन्च हुए।

    एपल ने आईफोन 16 सीरीज के प्रो मॉडल को भारत में 119900 रुपये में पेश किया है। वहीं, अमेरिका में 999 डॉलर यानी लगभग 83891 रुपये में लॉन्च किया है। इस तरह से अमेरिका में प्रो मॉडल की कीमत भारत में आ्रईफोन 16 प्लस के दाम से भी कम है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में आईफोन 16 प्लस मॉडल का दाम 89900 रुपये है।

    विज्ञापन

    आईफोन 16 के बेस मॉडल के 128 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 79900 रुपये है। इस पर पांच हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 74900 रुपये रह जाती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आईफोन 16 के 256 जीबी वाले वेरियंट का दाम 89900 रुपये है। इस वेरिएंट पर भी पांच हजार रुपये की बैंक छूट है, ऐसे में इसकी कीमत 84900 रुपये रह जाती है।

    वहीं, आईफोन 16 के 512 जीबी वाले वेरिएंट का दाम 109900 रुपये है। मगर इस पर भी पांच हजार रुपये की बैंक छूट है, ऐसे में इसका दाम 104900 रुपये रह जाता है।

    इसके साथ आईफोन 16 के प्लस मॉडल के शुरूआती वेरिएंट 128 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 89900 रुपये है। इस पर पांच हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 84900 रुपये रह जाती है।

    इसके अलावा आईफोन 16 प्लस के 256 जीबी वाले वेरियंट का दाम 99900 रुपये है। इस वेरिएंट पर भी पांच हजार रुपये की बैंक छूट है, ऐसे में इसकी कीमत 94900 रुपये रह जाती है।

    वहीं, आईफोन 16 के प्लस वेरिएंट के 512 जीबी वाले वेरिएंट का दाम 119900 रुपये है। मगर इस पर भी पांच हजार रुपये की बैंक छूट है, ऐसे में इसकी कीमत 114900 रुपये रह जाती है।

    भारत में आईफोन 16 के बेस मॉडल और प्लस मॉडल की कीमत अमेरिका और कनाडा जैसे देशों के मुकाबले ज्यादा है। भारत में दोनों मॉडलों पर पांच हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इसके बाद भी अमेरिका में आईफोन के बेस मॉडल की कीमत लगभग 67 हजार रुपये और कनाडा में 70 हजार रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें