शेयर ट्रेडिंग साइबर फ्रॉड से रहें सावधान
अमर उजाला
Wed, 11 September 2024
Image Credit : FREEPIK
अच्छे मुनाफे के लिए काफी लोग शेयर बाजार में निवेश करते हैं। मगर साइबर अपराधी लोगों के साथ शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड करते हैं।
Image Credit : FREEPIK
शेयर बाजार से बढ़िया मुनाफे लेने के लालच में आकर अक्सर लोग आसानी से भरोसा कर लेते हैं। मगर इन दिनों शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड काफी हो रहा है।
Image Credit : FREEPIK
साइबर अपराधी लोगों को भरोसा दिलाकर उन्हें शेयर बाजार में निवेश करने के लिए कहते हैं। इसके बाद उनसे स्टॉक की जानकारी लेकर उन्हें ठग लेते हैं।
Image Credit : FREEPIK
साइबर अपराधी अच्छे फायदे का लालच देकर लोगों से उनकी बैकिंग डिटेल हासिल कर लेते हैं। इसके बाद बैंक खाता खाली कर देते हैं।
Image Credit : FREEPIK
साइबर अपराधी फ्रॉड करने के लिए लोगों से ही उनके कार्ड या पासवर्ड की जानकारी ले लेते हैं। इसके बाद साइबर अपराधियों का काम आसान हो जाता है।
Image Credit : FREEPIK
कई मामलों में साइबर अपराधी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा भी लेते हैं और अच्छा रिटर्न देने के लिए पहले पैसे ले लेते हैं और बाद में फरार हो जाते हैं।
Image Credit : FREEPIK
शेयर बाजार के ट्रेडिंग फ्रॉड से बचने के लिए किसी भी अनजान सोशल मीडिया ग्रुप में शामिल न हो।
Image Credit : FREEPIK
अगर किसी तरह के फ्रॉड के शिकार हो जाए तो साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या फिर साइबर पोर्टल पर शिकायत करें।
Image Credit : FREEPIK
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें
Image Credit : Pexels.com
Read More