Apple iPhone 15 vs iPhone 16: आईफोन 15 और आईफोन 16 में क्या है सबसे बड़ा फर्क, यहां जानिए सारी डिटेल
टेक बाजार में जिस इवेंट का सबको इंतजार था, वो सोमवार को पूरा हो गया। एपल के मेगा इवेंट के दौरान आईफोन 16 सीरीज को लॉन्च किया गया। इस सीरीज में एपल इंटेलीजेंस फीचर्स पेश किए गए हैं। ऐसे में जानिए यह मॉडल आईफोन 15 से कितना अलग है

विस्तार
एपल कंपनी ने सोमवार को अपने मेगा इवेंट में आईफोन 16 सीरीज के साथ कई सारे प्रोडक्ट लॉन्च किए। आईफोन 16 सीरीज में एपल इंटेलीजेंस के तहत एआई फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके साथ ही यूजर्स को इसमें पहले से बेहतर सिरी का सपोर्ट मिलेगा। ऐसे में इस खबर में जानिए आईफोन 15 और आईफोन 16 में क्या अंतर है। दोनों मॉडलों में क्या-क्या खूबियां दी गई हैं।
एपल आईफोन 15 के शुरूआती मॉडल की कीमत 69900 रुपये है। वहीं, आईफोन 16 के बेस मॉडल की शुरूआती कीमत 79900 रुपये रखी गई है। इस फोन के प्री-ऑर्डर 13 सितंबर से शुरू होंगे और 20 से इसकी उपलब्धता हो मिल जाएगी।
आईफोन 15 के बेस मॉडल में 6.1 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है। कंपनी ने इसमें 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 1000 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। इस आईफोन में 60 हट्ज का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन का कुल वजन 171 ग्राम बैठता है। साथ ही इसमें एचडीआर 10 और एचडीआर 10 प्लस का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह आईफोन 30 मिनट तक वाटर रेजिसटेंस के साथ आता है। इसमें डस्ट प्रूफ की सुविधा भी दी गई है। इसमें स्क्रीन प्रोटेक्शन भी दिया गया है।
वहीं, आईफोन 16 के बेस मॉडल में 6.1 इंच की ओएलईडी स्क्रीन के साथ 60 हर्ट्स का रिफ्रेश रेट मिलता है। कंपनी ने इसमें 2000 हजार की पीक ब्राइटनेस दी है। एपल ने इस फोन में एचडीआर 10 और एचडीआर 10 प्लस का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही स्क्रीन प्रोटेक्शन की सुविधा मिलती है।
- AirPods Max Headphones: एयरपॉड्स मैक्स हैडफोन नए वर्जन में हुए लॉन्च, मिला यूएसबी टाइप सी पोर्ट का सपोर्ट
- Apple AirPods 4: H2 चिप के साथ लॉन्च हुए एयरपॉड्स 4, बातचीत के दौरान खुद ही कम हो जाएगी आवाज
- Apple Event: एपल इवेंट में दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुईं वॉच और एयरपॉड्स, जानिए क्या है डिटेल
- फोन गर्म हुआ तो समझो हो गया हैक?