AirPods Max Headphones: एयरपॉड्स मैक्स हैडफोन नए वर्जन में हुए लॉन्च, मिला यूएसबी टाइप सी पोर्ट का सपोर्ट

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Tue, 10 Sep 2024 12:28 AM IST
सार

एपल के जिस बड़े इवेंट का सबको इंतजार था, वो 9 सितंबर को लाइव हो गया। एपल ने लॉन्च इवेंट के दौरान एयरपॉड्स मैक्स हैडफोन को भी पेश किया। इसे नए वर्जन के साथ लाया गया है। साथ ही यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन
Apple Event airpods max headphones withusb c port and new colors
AirPods Max Headphones - फोटो : Apple

    विस्तार

    एपल के मेगा इवेंट के दौरान एयरपॉड्स मैक्स हैडफोन को भी लॉन्च किया गया है। लगभग चार साल तक बिना किसी हार्डवेयर अपडेट के बाद अब इसके नए वर्जन को उतारा गया है। एपल ने अपने प्रीमियम ओवर दी ईयर हैडफोन को लाइटिंग मोड की जगह यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया है।

    एपल ने एयरपॉड्स मैक्स हैडफोन के नए वर्जन को 549 डॉलर के साथ ही पेश किया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि एपल ने पिछली बार भी इसकी कीमत इतनी ही रखी थी। ऐसे में इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसका प्री-ऑर्डर आज से ही शुरू हो गया है। वहीं, इसकी उपलब्धता 20 सितंबर 2024 से शुरू होगी।

    विज्ञापन

    एयरपॉड्स मैक्स हैडफोन को कंपनी ने पांच कलर विकल्पों के साथ उतारा है। इसमें ब्लू, मिडनाइट, ऑरेंज, स्टाइलाइट और पर्पल रंग शामिल है। एपल ने इसमें सबसे बड़ा बदलाव इसके लाइटिंग पोर्ट को हटाकर किया है। एपल ने इसमें यूएसबी टाइप सी पोर्ट देकर इसे एपल के बाकी प्रोडक्ट्स के साथ खड़ा कर दिया है। इसमें आईओएस 18 के जरिए म्यूजिक, गेम और मूवी के लिए पर्सनलाइज्ड स्पेटियो ऑडियो की सुविधा दी गई है। कंपनी इसे एच 1 चिप के साथ लाई है। इसमें एक्टिव नॉयस कैंसिलेशन और ट्रांसपैरेंसी मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें