WWDC 2024: अब आईफोन में भी कॉल कर सकेंगे रिकॉर्ड, जानें iOS 18 के सभी फीचर्स
iOS 18 को लेकर सबसे बड़ी घोषणा जो हुई है वह कॉल रिकॉर्डिंग है। आईफोन के इतिहास में पहली बार कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा दी गई है। अब आईफोन के यूजर्स भी एंड्रॉयड की तरह कॉल को रिकॉर्ड कर सकेंगे। आइए जानते हैं कि iOS 18 के टॉप-5 फीचर्स के बारे में...

विस्तार
Apple ने iOS 18 को लॉन्च कर दिया है, हालांकि फिलहाल यह केवल डेवलपर्स के लिए ही उपलब्ध है लेकिन इसके फीचर्स सामने आ गए हैं। iOS 18 की लॉन्चिंग WWDC 2024 में हुई है। iOS 18 के साथ प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा गया है। इसके अलावा एपल ने पहली बार अपने आईफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सपोर्ट दिया है। iOS 18 को लेकर सबसे बड़ी घोषणा जो हुई है वह कॉल रिकॉर्डिंग है। आईफोन के इतिहास में पहली बार कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा दी गई है। अब आईफोन के यूजर्स भी एंड्रॉयड की तरह कॉल को रिकॉर्ड कर सकेंगे। आइए जानते हैं कि iOS 18 के टॉप-5 फीचर्स के बारे में...
आईफोन यूजर्स के लिए सबसे बड़ा फीचर कॉल रिकॉर्डिंग के रूप में रिलीज हुआ है। इवेंट के दौरान एपल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर Craig Federighi ने कहा कि iOS 18 के अपडेट के साथ यूजर्स को iPhone में कॉल रिकॉर्डिंग मिलेगी। कॉल रिकॉर्डिंग का ऑप्शन कॉलिंग के दौरान End और Mute बटन के साथ मिलेगा। कंपनी की ओर से कहा गया कि कॉल रिकॉर्डिंग के साथ यूजर्स की प्राइवेसी का भी ध्यान रखा है।
कॉल रिकॉर्डिंग के साथ लाइव ट्रांसक्राइव फीचर भी मिलेगा। iOS 18 के साथ कॉल रिकॉर्डिंग का फीचर जल्द ही अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, भारत, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, मैक्सिको, स्पेन, फ्रांस, जर्मनी, जापान, चीन और ब्राजील में उपलब्ध होगा। कॉल रिकॉर्ड करने पर बात करने वाले शख्स को एक नोटिफिकेशन मिलेगा कि कॉल रिकॉर्ड किया जा रहा है।
- ChatGPT: एपल और ओपनएआई की साझेदारी पर एलन मस्क हुए नाराज, कहा- आईफोन पर लगाएंगे बैन
- WWDC 2024: iOS 18 हुआ लॉन्च, इन 24 आईफोन को मिलेगा अपडेट, यहां देखें पूरी लिस्ट
- WWDC 2024: एपल सिरी को मिला एआई का सपोर्ट, आईफोन में AI से बना सकेंगे इमेज, जानें पांच खास बातें
- Apple WWDC 2024: बेहतर प्राइवेसी और कस्टमाइजेशन के साथ लॉन्च हुआ iOS 18