iOS 16.5: नए अपडेट में आईफोन यूजर्स को मिलेंगे ये फीचर्स, न्यू वॉलपेपर और टैब भी मिलेंगे, जानें सभी डिटेल
WWDC 2023 और iOS 17 के लिए अब एक महीने से भी कम समय बाकी है। यानी iOS 16.5, iOS 16 के लिए आखिरी अपडेट हो सकता है। iOS 16.5 के साथ iPadOS 16.5 अपडेट भी जारी किया गया है।

विस्तार
टेक दिग्गज एपल ने अपने आईफोन यूजर्स के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम का नया अपडेट iOS 16.5 जारी कर दिया है। नए अपडेट के साथ कंपनी ने कई शानदार फीचर्स को पेश किया है, जिसमें न्यू वॉलपेपर, एपल न्यूज में स्पोर्ट्स टैब शामिल हैं। iOS 16.5 अपडेट को पहले बीटा टेस्टिंग के लिए जारी किया गया था। बता दें कि WWDC 2023 और iOS 17 के लिए अब एक महीने से भी कम समय बाकी है। यानी iOS 16.5, iOS 16 के लिए आखिरी अपडेट हो सकता है। iOS 16.5 के साथ iPadOS 16.5 अपडेट भी जारी किया गया है।
यह अपडेट आईफोन पर एपल न्यूज एप में फॉलोविंग और सर्च टैब को एक ही टैब में इंटीग्रेटेड करता है। iOS 16.5 के साथ एपल न्यूज एप में एक नया स्पोर्ट्स पेज जोड़ा गया है। यूजर्स अपनी पसंदीदा स्पोर्ट्स टीम, प्लेयर्स और विभिन्न लीग को फॉलो करने में सक्षम होंगे। इसके अलावा एपल न्यूज में माई स्पोर्ट्स स्कोर और शेड्यूल कार्ड को भी एड किया है, जिनकी मदद से यूजर्स गेम पेज पर विशिष्ट गेम के बारे में अतिरिक्त जानकारी ले सकेंगे।
इसके अलावा कंपनी ने प्राइड सेलिब्रेशन वॉलपेपर को भी पेश किया है। यह वॉलपेपर LGBTQ+ समुदाय और उनकी संस्कृति का सम्मान करने के लिए पेश किया गया है। नए वॉलपेपर का उपयोग लॉक और होम स्क्रीन दोनों पर किया जा सकता है और यह कुछ दिलचस्प एनिमेशन के साथ आता है।
- BGMI Unban: BGMI भारत में वापसी को तैयार,10 महीने से लगा बैन हटा, कंपनी ने किया कंफर्म
- iQoo Neo 8 Series की लॉन्च तारीख आई सामने, 9 मिनट में 50 फीसदी चार्ज हो जाएगा फोन, दो दिन चलेगी बैटरी!
- 2 साल की वारंटी वाला फोन, कीमत 9 हजार रु. से भी कम
- सिर्फ 5,999 रुपये में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन, डिजाइन ऐसी जो दीवाना बना दे