सिर्फ 5,999 रुपये में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन, डिजाइन ऐसी जो दीवाना बना दे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 19 May 2023 11:59 AM IST
सार

Redmi A2 और Redmi A2 Plus दोनों फोन में मीडियाटेक Helio G36 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन के साथ शानदार लेदर बैक डिजाइन मिलती है और दोनों फोन के साथ बड़ी बैटरी और बड़ी डिस्प्ले है।

Redmi A2 and Redmi A2 plus launched in India with upto 7GB RAM price and specifications
Redmi A2, Redmi A2+ - फोटो : Redmi

    विस्तार

    रेडमी इंडिया ने अपने Redmi A2 सीरीज के तहत दो नए फोन भारत में लॉन्च किए हैं जिनमें Redmi A2 और Redmi A2 Plus शामिल हैं। ये दोनों पिछले साल लॉन्च हुए Redmi A1 और Redmi A1 Plus के अपग्रेडेड वर्जन हैं। Redmi A2 और Redmi A2 Plus दोनों फोन में मीडियाटेक Helio G36 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन के साथ शानदार लेदर बैक डिजाइन मिलती है और दोनों फोन के साथ बड़ी बैटरी और बड़ी डिस्प्ले है। इस सीरीज के लिए रेडमी इंडिया ने पंकज त्रिपाठी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

    Redmi A2, Redmi A2 Plus की स्पेसिफिकेशन

    Redmi A2, Redmi A2 Plus
    Redmi A2, Redmi A2 Plus - फोटो : Redmi

    Redmi A2 और Redmi A2 Plus दोनों फोन में 6.52 इंच की IPS LCD एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। दोनों फोन में 8 मेगापिक्सल का डुअल रियर सेटअप है जिसमें दूसरा लें 0.8 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। दोनों फोन में एंड्रॉयड 13 (गो एडिशन) आधारित MIUI 13 है।

    Redmi A2
    Redmi A2 - फोटो : Redmi

    Redmi A2, Redmi A2 Plus में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W की चार्जिंग है। फोन के साथ बॉक्स में चार्जर मिलेगा। दोनों फोन में माइक्रो यूएसबी पोर्ट है। Redmi A2 और A2 Plus में डुअल सिम स्लॉट, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.0, GPS, और 3.5mm का हेडफोन जैक है। Redmi A2 Plus में फिंगरप्रिंट सेंसर है, जबकि Redmi A2 में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें