Apple Siri: सिरी डाटा लीक विवाद के बीच एपल का पहला बयान, कहा- प्राइवेसी हमारी पहली प्राथमिकता

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 09 Jan 2025 05:30 PM IST
सार

Apple ने दावा किया कि संदेशों की सामग्री डिवाइस से बाहर नहीं जाती क्योंकि ये अनुरोध पूरा करने के लिए आवश्यक नहीं है। ऑडियो बातचीत केवल तभी रिकॉर्ड की जाती है जब यूजर्स इसे Siri सुधारने के लिए साझा करने का विकल्प चुनता है।

विज्ञापन
Apple Highlights Siris Privacy Focused Approach Amid Growing Data Security Concerns
apple privacy - फोटो : Apple

    विस्तार

    Apple ने बुधवार को एक बयान जारी करते हुए Siri द्वारा प्रोसेस किए जाने वाले यूजर्स डेटा की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। यह बयान उस मुकदमे के बाद आया है जिसमें आरोप लगाया गया था कि Apple ने Siri के साथ की गई निजी बातचीत को रिकॉर्ड किया और उसे विज्ञापनदाताओं जैसे थर्ड पार्टी को बेच दिया। iPhone निर्माता ने अपने बयान में जोर देकर कहा कि Siri के साथ इंटरैक्शन के दौरान प्रोसेस किया गया डेटा Apple द्वारा कभी भी उपयोग नहीं किया गया।

    Apple ने अपने न्यूजरूम पोस्ट में कहा कि उसके उत्पाद और फीचर्स गोपनीयता तकनीकों, डेटा को न्यूनतम करने, डिवाइस पर इंटेलिजेंस और पारदर्शिता के सिद्धांतों पर आधारित हैं। कंपनी ने सीधे तौर पर चल रहे मुकदमे पर टिप्पणी नहीं की, लेकिन शिकायतकर्ताओं के आरोपों का जवाब दिया।

    विज्ञापन

    Apple ने कहा, "Apple ने कभी भी Siri डेटा का उपयोग मार्केटिंग प्रोफाइल बनाने के लिए नहीं किया, न ही इसे विज्ञापन के लिए उपलब्ध कराया और न ही इसे किसी को बेचा। हम लगातार Siri को और भी अधिक सुरक्षित बनाने के लिए तकनीकों का विकास कर रहे हैं और ऐसा करते रहेंगे।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Apple ने बताया कि Siri को यूजर्स डेटा की सुरक्षा के लिए डिजाइन किया गया है। Siri अधिकांश प्रोसेसिंग कार्य डिवाइस पर ही करती है। जैसे संदेश पढ़ना और विजेट्स या Siri सर्च के माध्यम से सुझाव देना। Apple ने दावा किया कि संदेशों की सामग्री डिवाइस से बाहर नहीं जाती क्योंकि ये अनुरोध पूरा करने के लिए आवश्यक नहीं है। ऑडियो बातचीत केवल तभी रिकॉर्ड की जाती है जब यूजर्स इसे Siri सुधारने के लिए साझा करने का विकल्प चुनता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें