Pixel Phone: गूगल फ्री में बदल रहा बैटरी, चेक करें आपका फोन इसके काबिल तो नहीं
यह सॉफ्टवेयर अपडेट पुराने Pixel स्मार्टफोन की बैटरी परफॉरमेंस स्टेबलिटी के लिए है, हालांकि कुछ Pixel 4a फोन में यह अपडेट बैटरी क्षमता को कम कर सकता है और चार्जिंग प्रदर्शन को प्रभावित कर सकता है। गूगल प्रभावित उपयोगकर्ताओं को इसके लिए मुआवजा भी प्रदान कर रहा है।

विस्तार
गूगल ने 2020 में Pixel 4a स्मार्टफोन लॉन्च किया था जिसे आखिरी सॉफ्टवेयर अपडेट एंड्रॉयड 13 के तौर पर मिला था। अब गूगल ने पुष्टि की है कि वह इस सप्ताह Pixel 4a डिवाइस के लिए एक नया अपडेट जारी कर रहा है। यह सॉफ्टवेयर अपडेट पुराने Pixel स्मार्टफोन की बैटरी परफॉरमेंस स्टेबलिटी के लिए है, हालांकि कुछ Pixel 4a फोन में यह अपडेट बैटरी क्षमता को कम कर सकता है और चार्जिंग प्रदर्शन को प्रभावित कर सकता है। गूगल प्रभावित उपयोगकर्ताओं को इसके लिए मुआवजा भी प्रदान कर रहा है।
गूगल के सपोर्ट पेज के अनुसार Pixel 4a बैटरी परफॉर्मेंस प्रोग्राम के तहत गूगल 8 जनवरी से सभी Pixel 4a डिवाइस पर एंड्रॉयड 13 का ऑटोमैटिक सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करेगा। गूगल का कहना है कि कुछ मॉडलों में यह अपडेट बैटरी की उपलब्ध क्षमता को कम कर सकता है और चार्जिंग प्रदर्शन को प्रभावित कर सकता है।
गूगल ने कहा, "सॉफ्टवेयर अपडेट डाउनलोड होने के बाद, आपका डिवाइस इसे लागू करने के लिए स्वतः रीस्टार्ट होगा। कुछ डिवाइस (प्रभावित डिवाइस) में, इस अपडेट में नई बैटरी प्रबंधन सुविधाएं शामिल हैं, जो बैटरी स्टेबलिटी को बेहतर बनाती हैं, हालांकि इसके कारण बैटरी चार्ज के बीच का समय कम हो सकता है।" प्रभावित डिवाइस के उपयोगकर्ता चार्जिंग प्रदर्शन में कमी या बैटरी लेवल इंडिकेटर में बदलाव जैसे अन्य बदलावों को भी नोट कर सकते हैं।