Apple ने कर्मचारियों को दी चेतावनी, अंदर की बात लीक होने पर होगी गिरफ्तारी

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 16 Apr 2018 11:29 AM IST
Apple has warned its employees to stop leaking internal information
एप्पल लोगो - फोटो : SELF

    लॉन्चिंग से पहले लैपटॉप और मोबाइल के फीचर्स लीक को लेकर एप्पल ने अपने कर्मचारियों के लिए कड़ी चेतावनी जारी की है। Apple ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि कंपनी के अंदर की बात लीक होने पर दोषी कर्मचारियों की गिरफ्तारी की जाएगी। कंपनी ने यह भी बताया है कि इस मामले में दोषी पाए गए १२ कर्मचारियों को पिछले साल गिरफ्तार किया गया है। वहीं फेसबुक, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट ने भी इसके लिए कमर कस ली है।

    एप्पल का यह मेमो इंटर्नल ब्लॉग में पब्लिश हुआ है जिसे Bloomberg ने रिपोर्ट किया है। फीचर्स लीक करने वाले कई कर्मचारियों ने कंपनी ने निकाल भी दिया है जिन्हें दूसरी जॉब खोजने में परेशानी हो रही है। वहीं एप्पल ने कईयों को जेल की सजा भी दी है ।

    हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब एप्पल ने अपने कर्मचारियों को चेतावनी दी है। इससे पहले २०१२ में भी कंपनी के सीईओ टीम कुक ने एक मिशन को ही बंद कर दिया था, वहीं iPhone X की लॉन्चिंग से पहले कंपनी के कर्मचारी ने इसके सारे फीचर्स लीक कर दिए थे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें