Tech Tips: ऑनलाइन स्कैम से मिलेगी निजात? एपल ने आईफोन और मैक यूजर्स को दिए सेफ्टी टिप्स
आईफोन की प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर काफी लोग चिंतामुक्त रहते हैं। मगर फिर भी ऑनलाइन स्कैम का खतरा बना रहता है। ऐसे में एपल ने अपने आईफोन और मैक यूजर्स को सतर्क करते हुए कुछ खास टिप्स साझा किए हैं।

विस्तार
डिजिटल दौर में ऑनलाइन स्कैम की संख्या लगातार बढ़ रही है। साइबर जालसाज लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके इजाद कर रहे हैं। वहीं, इससे बचने के लिए सरकार और कई कंपनियों द्वारा कई कदम उठाएं जा रहे हैं।हालांकि, इसके बाद भी साइबर ठगी या ऑनलाइन स्कैम के मामलों में इजाफा जारी है। ऐसे में यूजर्स को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसी बीच एपल ने आईफोन और मैक के लिए गाइडलाइन जारी की है, ताकि यूजर्स ऑनलाइन स्कैम का शिकार न हो।
अक्सर ऑनलाइन स्कैमर्स आईफोन यूजर्स का डेटा चुराने की कोशिश करते हैं। वहीं, इस डेटा को डार्क वेब पर डाल देते हैं। अगर एक य़ूजर स्कैमर के जाल में फंस गया तो फिर यूजर की पर्सनल जानकारी, बैंकिंग डिटेल और कई अहम जानकारी भी स्कैमर्स के पास पहुंच जाती है। इसके साथ ही कई बार स्कैमर्स लोगों के साथ ठगी करके उनसे पैसे ठग लेते हैं। आगे जानिए ऑनलाइन स्कैम से किस तरह से बचा जा सकता है।
- अगर मैसेज या कॉल के जरिए कहे कि आईफोन में सुरक्षा की कमी या फिर फिर डिवाइस में दिक्कत आ गई है तो आपको सावधान होने की जरूरत है।
- कई बार देखा गया है कि साइबर ठग फर्जी ईमेल के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं और फिर उनसे पैसों की मांग करते हैं।
- आईफोन पर आने वाले किसी भी पॉप-अप एड और किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।
- साइबर अपराधी एपल अधिकारी बनकर कॉल या फिर मैसेज कर सकते हैं, ऐसे में किसी भी तरह की जानकारी देने से पहले सावधानी बरतें।
- किसी भी तरह के मुफ्त और डिस्काउंट ऑफर के जाल में न फंसे, इस तरह के ऑफर गुमराह करने के लिए होते हैं।
- आईफोन और मैक पर आए किसी भी अनजान कैलेंडर इवेंट को स्वीकार न करें।