Google Chat: गूगल चैट में मिलता है गजब का फीचर, यहां जानिए किस तरह से करें इस्तेमाल

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Tue, 16 Jul 2024 07:29 PM IST
सार

अगर आप साधारण मैसेज के लिए गूगल चैट का इस्तेमाल करते हैं तो आपको यहां से एक कमाल की जानकारी मिल सकती है। चलिए जानते हैं कि किस तरह से इस खास फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है। जानिए डिटेल।

विज्ञापन
how to mention someone in message google chat
Google Chat - फोटो : Freepik

    विस्तार

    स्मार्टफोन में कई तरह के एप्स पहले से ही इंस्टाल होकर आते हैं। ऐसे में अगर आपके फोन में गूगल एप पहले से ही इंस्टाल है तो आपको इस खबर से काफी बढ़ा फायदा हो सकता है। यह तो आप जानते ही होंगे कि गूगल अपने एप्स में समय-समय पर नए-नए अपडेट लाता रहता है। इस फीचर की मदद से गूगल एप्स पर चैट करने का अनुभव पहले से बेहतर हो जाएगा। अगर आप मैसेज के बड़े जाल में फंस गए हैं तो आप मेंशन करके उसे आसानी से तलाश सकते हैं। वहीं, समूह में चैट करने पर भी आप अपनी बात को अलग दिखा सकते हैं, इसके लिए आपको किसी को मेंशन करना होगा।

    • गूगल चैट पर किसी को मेंशन करने के लिए आपको एट साइन का इस्तेमाल करना होगा।
    • इसके बाद जिस भी व्यक्ति के साथ बातचीत करना चाहते हैं, उसका नाम लिखें।
    • ऐसा करने के साथ ही गूगल की मदद से आपकी लिस्ट में उस अक्षर से जुड़े नामों के सुझाव सामने आ जाएंगे।
    • इसके बाद अपने पसंद के कॉन्टैक्ट नंबर को सेलेक्ट करें।
    • वहीं, अगर आप किसी समूह में किसी खास व्यक्ति के साथ बातचीत करना चाहते हैं तो चैट विंडो में जाकर आपको उसका नाम का चुनाव करना होगा।
    • ग्रूप चैट में सभी लोगों के नाम आ जाएंगे। फिर उस व्यक्ति का नाम चुनें और एट साइन का इस्तेमाल करें।
    • इसके बाद उस व्यक्ति को सीधे तौर पर मैसेज भेजे।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें