Vivo Y50 स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी 5,000 एमएएच की बैटरी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 08 Jun 2020 12:50 PM IST
सार

वीवो वाय50 भारत में हुआ लॉन्चयूजर्स को इस फोन में मिलेगी 5,000 एमएएच की बैटरीकीमत है 17,990 रुपये

विज्ञापन
Vivo Y50 smartphone launch in india know price and specifications
vivo y50 - फोटो : techylogy / twitter

    विस्तार

    चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने अपने लेटेस्ट डिवाइस वाय50 (Vivo Y50) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज, एचडी डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मिली है। आपको बता दें कि कंपनी ने सबसे पहले वीवो वाय50 स्मार्टफोन को चीन में पेश किया था।

    Vivo Y50 की कीमत

    वीवो वाय50 स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 17,990 रुपये है। इस स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक साइट, अमेजन इंडिया, फ्लिपकार्ट, पेटीएम और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: Whatsapp में आया बग, करोड़ों यूजर्स के फोन नंबर पर मंडरा रहा है खतरा

    Vivo Y50 की स्पेसिफिकेशन

    वीवो वाय50 में 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल है। साथ ही कंपनी ने इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo Y50 का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    Vivo Y50 की बैटरी

    कंपनी ने शानदार पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, हेडफोन जैक और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स मिले हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें